Sat. Jun 27th, 2026

गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर का हुआ इंजन बंद..रिवर्स हो कुएं में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली..3 लोग घायल

गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर का हुआ इंजन बंद..रिवर्स हो कुएं में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली..3 लोग घायल
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कबीरधाम // पोंडी चौकी क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर में ओवरलोडिंग और कुएं में सुरक्षा घेरा नहीं होने के कारण हादसा हुआ है। भरा  एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कुएं में गिर गई जिसमे ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हुए हैं, इनमें से एक की हालत गंभीर है। घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुएं में गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर का हुआ इंजन बंद..रिवर्स हो कुएं में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली..3 लोग घायल

जानकारी के मुताबिक मानिकपुर गांव में किसान गन्ने की कटाई के बाद गन्नों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में ढुलाई कर कारखाने ले जाया जा रहा है। मंगलवार रात भी कटाई के बाद गन्ने को ट्रैक्टर-ट्राली में लोड किया गया। ट्रॉली में गन्ना ओवरलोड भरा था। खेत से निकलते समय भार अधिक होने के कारण अचानक ट्रैक्टर का इंजन बंद हो गया और पीछे की तरफ लुढ़ककर कुएं में गिर गई। हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर ड्राइवर समेत 2 अन्य लोग बैठे थे, तीनों घायल हो गए हैं। चूंकि आसपास बचाव के लिए कोई साधन नहीं था, इसलिए किसी तरह घायलों को बचाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मशीन बुलवाई। मशीन की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कुएं में गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला गया।

रात में गन्ने के परिवहन पर रोक, फिर भी मनमानी जारी

बीते साल गन्ना ढुलाई में लगे ट्रैक्टर से ज्यादातर रात के वक्त ही हादसे हुए हैं। इसलिए रात के समय गन्ना परिवहन पर रोक लगाई गई है। ताकि हादसों से बचा जा सके। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में 8 टन से लोडिंग क्षमता है। इससे अधिक गन्ना लोड करने पर प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन किसान और परिवहन में लगे ट्रैक्टर चालक मानते नहीं है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg