Breaking
Wed. May 13th, 2026

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने नवनिर्मित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का किया लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने नवनिर्मित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का किया लोकार्पण
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने राजनांदगांव के पेंड्री में नवनिर्मित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का आज लोकार्पण किया। मंत्री सिंहदेव ने महाविद्यालय का मुआयना किया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों और नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र मानवीय संवेदना और सहृदयता के लिए जाना जाता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाएं दें। यह महाविद्यालय राजनांदगांव क्षेत्र के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव के पेंड्री में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 करोड़ 82 लाख 39 हजार रूपए की लागत से किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण दलेश्वर साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास विवेक वासनिक, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, डीन चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. रेणुका गहिने, संयुक्त संचालक जितेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंसोड़, अधीक्षक डॉ. प्रदीप बेक, प्राचार्य शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय डॉ. शाइनी सजू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

solar pinal
solar pinal
Ad by study point kgh

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg