Mon. Jun 15th, 2026

सिविल ड्रेस में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा 3 नशे के सौदागर..नशीली दवाई सहित लाख भर का सामान बरामद

सिविल ड्रेस में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा 3 नशे के सौदागर को..शीली दवाई सहित लाख भर का सामान बरामद
खबर शेयर करें..

  • नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई जारी

  • सुपेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  • तीन आरोपी हुए अरेस्ट

  • 7200 नग नशीली दवाईयां और स्कुटी जब्त

  • धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7  भिलाई। नशे के सौदागरों खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुपेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशे के 3 सौदागर पुलिस के हाथ लगे है। इन तीनों आरोपी के पास से 7200 नाग नशीली दवाईयां और एक स्कूटी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दें दुर्ग पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में नशीली दवाईयों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नशीली दवाईयों के बिक्री करने वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। इसी दौरान सोमवार को पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि कुछ लोग सुपेला चौक के लक्ष्मी मेडिकल के सामने जी.ई. रोड में नशीली दवाई बिक्री करने आने वाले है। इस बात की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव और नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।सिविल ड्रेस में घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा 3 नशे के सौदागर को..शीली दवाई सहित लाख भर का सामान बरामद

[masterslider id="11"]

पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। संदेहियों के आने वाले स्थान के आस-पास सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात कर निगाह रखा जा रहा था। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये गए हुलिया के आधार पर संदेहियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेहियो के कब्जे से (SPASTRANCAN PLUS) (DIYCLOMINE HYDROCHLORIDE TRANADOL HYDROCHLORIDE ACETAMINOPHEN CAPSUL) 50 पैकेट कुल 7200 नग एवं एक स्कुटी DUO CG 07 BP 3266 (कुल कीमती 1,10,000 रूपये) को जब्त करते हुए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"
    इसे भी पढ़ें: 3 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार..14 बाइक जप्त..शौक पूरा करने करते थे चोरी..

ये तीन आरोपी हुए गिरफ्तार :-

  • राज कुमार डाकुवा, उम्र 29 साल, निवासी शारदा पारा किसन को थाना छावनी
  • सुहैल आलम, उम्र 21 साल, निवासी केम्प 2 थाना छावनी
  • दुर्गेश यादव, उम्र 23 साल, निवासी शारदा पारा थाना छावनी


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg