Mon. Aug 24th, 2026

4 करोड़ 11लाख 30 हजार के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

4 करोड़ 11लाख 30 हजार के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// गंडई वार्ड क्रमांक 7 स्थित अंबेडकर पार्क के सामने नगर पंचायत क्षेत्र में आज शनिवार 15 अप्रैल को चार करोड़ 11लाख 30हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन अध्यक्षता यशोदा नीलांबर वर्मा विधायक खैरागढ़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। हालांकि निर्धारित कार्यक्रम 3.30 के जगह डेढ़ घंटे विलंब से गिरीश देवांगन पहुचे और कार्यक्रम में पहुंचते ही सबसे पहले अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

गंडई के विकास में नहीं होगी राशि की कमी : गिरीश

मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गिरीश देवांगन ने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास भूपेश बघेल के साथ हो रहा है, प्रदेश में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और जन जन के हितों को समझने वाले किसान पुत्र भूपेश बघेल ने अपने चार साल के कार्यकाल में प्रदेश को विकास की नई दिशा और दशा दी है। सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, किसानो का कर्जा माफ,बिजली बिल हाफ, भूमिहीन योजना पहले ग्रामीण क्षेत्रों में था अब शहरी क्षेत्रों के भूमिहीन परिवारों को भी 7000हजार जल्द मिलेंगे, धनवंतरी दवाई दुकान, आत्मानंद स्कुल, बेरोजगारी भत्ता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को बढ़ाया है। जैसे विभिन्न जन कल्याणकारी योजना का संचालन मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

वही कार्यक्रम में अतिथियों के पहुंचने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकआंगन खोडा वालो का रिकार्डिंग डांस का शानदार कार्यक्रम भी रखा गया था जहां कलाकारों ने खूब तालियां भी बटोरी।

कार्यक्रम में युवराज लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने कहा की पहले निकाय में भाजपा का अध्यक्ष था तो हर समय आए दिन नगर पंचायत में वाद विवाद होता रहा इसलिए नगर में विकास नहीं हो पाया था लेकिन आज कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद 11 माह के कार्यकाल में करोड़ों का विकास हुआ है, आगे भी होंगे, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार है , गंडई के विकास में राशि की कमी नहीं होने की बात कही है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कामदेव जंघेल, मंडी अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल जंघेल,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अय्यूब कुरैशी, शैलेंद्र जायसवाल, चुरावन छेदेया , सुरेंद्र जायसवाल, मोहसिन खान, उपाध्यक्ष जावेद खान, भीगेश यादव, लियाकत अली खान, सूरज नामदेव, दिलीप ओगरे, नारायण चतुर्वेदी, क्रांति ताम्रकार, एल्डरमैन हबीब खान, बालक दास डहरिया, कोशन कोसरे गोवर्धन साहू, रामकुमार पटेल, भागवत मरकाम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रूखमणी देवांगन, हेमलता ठाकुर, मंजू नेताम,अमित टंडन, पुनेन्द्र साहू, अशरफ सिद्धिकी, कमलेश धुर्वे, आशीष देवांगन, रघु देवांगन सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी बाकेलाल वर्मा ने किया वही कार्यक्रम का आभार पार्षद भिगेश यादव ने किया।

4 करोड़ के विकास कार्यों में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक नाली निर्माण सड़क निर्माण, मुक्तिधाम, नवधा अहाता , सौदरीकरण, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी भवन, इंडोर स्टेडीयम उन्नयन कार्य, हाईटैक बस स्टेंड, सोलर हाई मास्टर लाइट,, यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य कार्य शामिल है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg