Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

VIDEO: पुलिस ने 9 लाख की उठाई गिरी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार..3 लाख 2 हजार रुपए और मोटरसायकल बरामद

पुलिस ने 9 लाख की उठाई गिरी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार..3 लाख 2 हजार रुपए और मोटरसायकल बरामद
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7  राजनांदगाव  // छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगाव में पुलिस ने उठाई गिरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 2 हजार रुपए और मोटरसायकल बरामद किया है।  चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई 9 लाख 60 हजार रुपए की उठाइगिरी के मामले को लेकर पुलिस ने आज प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। चार आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3 लाख 2 हजार रुपए और मोटरसायकल बरामद किया।

पुलिस ने 9 लाख की उठाई गिरी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार..3 लाख 2 हजार रुपए और मोटरसायकल बरामद
उठाईगिरी का खुलासा करते राजनांदगांव पुलिस

पुलिस ने बताया की प्रार्थी निखिल भोजवानी 24 मई को 09 लाख 60 हजार रुपये की लूट / उठाईगिरी हुई थी, जिसके बाद प्रार्थी ने चिखली थाना मे सूचना दी सूचना के पुलिस ने 06 टीम बनाकर जांच शुरू की , लगभग 250 सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया गया , जिसमें चार आरोपी धरे गए । पार्थी सागर ट्रेडर्स में कई सालो से काम करता था व्यपारियों से ऑर्डर लेने पैसा वसूली करने का काम करता था पिछले महीना ऑर्डर के पैसा वसूली कर खैरागढ़ से वापस आ रहा था। वही रास्ते पर कांकेतरा मोड़ के पास लघु शंका के लिए रुका तभी चार आरोपियों ने गाडी में रखे बैग को उठाकर भाग गए जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी, चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की हैं । आरोपियों से 03 लाख 02 और एक मोटरसायकल बरामद करआरोपियों को जेल भेज कर मामले का खुलासा किया।

solar pinal
solar pinal
पुलिस ने 9 लाख की उठाई गिरी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार..3 लाख 2 हजार रुपए और मोटरसायकल बरामद
उठाईगिरी का के आरोपी राजनांदगांव पुलिस के गिरफ्त में

यह भी पढ़ें : मंदिर के ऊपर लगे पीतल का कलश,नेरकांस के घंटा और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ..मामला दर्ज

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

पहले भी और कर चुके है लुटने का प्रयास 

आसिफ खान उर्फ रिंकु खान व नवाब खान एक बार और खैरागढ गये थे और उसे लुटने का प्रयास किये थे कितु सफल नही हो पाये थे फिर पूनः योजना बनाये और आसिफ खान उर्फ रिंकु घटना के पूर्व अपने हार्नेट गाडी का आगे का नबंर प्लेट को बदल दिया और पीछे का नबंर प्लेट निकाल दिया और दिनांक 24/06/23 दिन बुधवार को अपने दोस्त नवाब खॉन को रायपुर से फोन करके राजनांदगाव बुलाया और अपने मो0सा0 से मैं, दोस्त नवाब खान एवं गणेश देवांगन तीनो राजनांदगावं से ढाबा घुमका होते हुऐ पेन्ड्री खैरागढ गये निखिल का इंतजार करने लगे एवं जब निखिल खैरागढ से पेण्ड्री अपने मो0सा0 में आ रहा था तब वे तीनों उसका पीछा करते हुऐ ठेलकाडीह होते हुऐ आये और ग्राम कांकेतरा के पास वह लडका जब मोटर सायकल को रोककर लघुशंका कर रहा था तब आसिफ खान उर्फ रिंकु अपने मो.सा. को रोका तो पीछे बैठा नवाब खॉन उतरकर निखिल के मोटर सायकल के टंकी के उपर रखे बैग को चोरी कर लिया फिर तीनो वापस तिलई की ओर भाग गये और पुदमतरा नाला के पास चोरी के रकम को आपस मे बॉट लिये एवं बैग को पदुमतरा के पास नाले में छिपाना बताये । 


चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई 9 लाख 60 हजार रुपए की उठाइगिरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे 3 लाख 2 हजार रुपए और मोटरसायकल बरामद किया है ।

लखन पटले, ए.एस.पी राजनांदगाव


. विडियो खबर भी देखे ..


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।