Wed. Jul 29th, 2026

मर्डर मिस्ट्री: छत पर सुहागरात मना रहे भाई-भाभी सहित 6 लोगों को फरसे से काटा..

मर्डर मिस्ट्री: छत पर सुहागरात मना रहे भाई-भाभी सहित 6 लोगों को फरसे से काटा..
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 मैनपुरी// उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गोकुलपुरा रसारा में शादी की खुशियों के बीच 6 लोगों की जघन्य हत्या ने सबको हिलाकर रख दिया है। आरोपी किलर कोई और नहीं, परिवार का ही बेटा है। आरोपी ने शुक्रवार(23 जून) आधी फैमिली के 5 लोगों की फरसे से काटकर हत्या कर दी।

आरोपी ने अपने पिता सुभाष यादव और पत्नी डॉली पर भी हमला किया। बाद में खुद को गोली मारकर मरने की कोशिश की। ये तीन लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए। इनमें से डॉली की भी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि शुक्रवार को ही आरोपी के छोटे भाई की बारात लौटी थी। नव दम्पती छत पर सुहागरात मना रहा था। मरने वालों में कपल भी शामिल है।

यूपी पुलिस के स्पेशल डीजी (एसडीजी) प्रशांत कुमार के मुताबिक आरोपी सोहवीर यादव ने रात में कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दिया था।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मर्डर मिस्ट्री: छत पर सुहागरात मना रहे भाई-भाभी सहित 6 लोगों को फरसे से काटा..

पुलिस के अनुसार, जब सारे लोग बेहोश होकर सो गए, तब आरोपी सोहवीर बका(फरसा) लेकर आया और आंगन में लेटे भाई भुल्लन (20), बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया (26), भाई के फिरोजाबाद से आए दोस्त दीपक (20) को मार डाला। उसने छत पर सुहागरात मना रहे छोटे भाई सोनू (22) और नवविवाहिता सोनी को भी मार डाला। वहीं, पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई।

अभी तक यह पता नहीं चला है कि आरोपी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? पर माना जा रहा है कि इसके पीछे पारिवारिक कलह एक बड़ी वजह हो सकती है।परिवार के कुछ लोग इस हत्याकांड को आरोपी के साथ किसी भद्दे मजाक से जोड़कर भी देख रहे हैं। किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी सुभाष यादव का आरोपी बेटा सोहवीर यादव नोएडा में रहता है। वो कंप्यूटर सेंटर चलाता है।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, वज्रपात से दो की मौत, भारी बारिश का अलर्ट

आरोपी सोहवीर के छोटे भाई सोनू की शुक्रवार को इटावा से बारात से लौटी थी। वो कुछ दिन पहले ही शादी में शामिल होने गांव आया था। घर में रात 11 बजे तक नाच-गाना होता रहा था। इसके बाद सब सोने चले गए। उसी समय आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। नव दम्पती सहित पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद भी आरोपी बौखलाया सा घूम रहा था। जब परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो वो घर के पीछे भाग गया। वहां उसने अपने सिर पर गोली मार ली।


source:


लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में हमेशा जुड़े आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करेंट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg