Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

गोबर खरीदी में खैरागढ़ जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा

गोबर खरीदी में खैरागढ़ जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7  खैरागढ़ // महत्वाकांक्षी योजना गौठान के तहत जिले में हुई गोबर खरीदी में खैरागढ़ जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। जिले के 84 प्रतिशत गौठानों में हुई गोबर क्रय कर यह उपलब्धि प्राप्त किया है। राज्य में बिलासपुर जिला 95 प्रतिशत गौठानों में गोबर क्रय कर प्रथम स्थान पर रहा।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों को गोबर क्रय करने के लिए योजनाबद्ध रूप से परस्पर समन्वय के साथ काम करने निर्देश दिए थे। गोबर क्रय के प्रदर्शन की उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि समन्वय और योजनाबद्ध महाअभियान से सफलता मिली है। इसे नियमित बनाये रखना एक चुनौती है।गोबर खरीदी में खैरागढ़ जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा

solar pinal
solar pinal

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों को गोबर क्रय करने के लिए योजनाबद्ध रूप से परस्पर समन्वय के साथ काम करने, विभागों को ब्लॉकवार स्थित गौठानों में गोबर खरीदी को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। जिले में गोबर क्रय किए जाने के लिए ग्राम एवं पंचायत स्तर पर 25 एवं 26 जून को सभी गोठानों में महाअभियान चलाया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

ग्राम गौठान प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा घर-घर जाकर जाकर गोबर क्रय किए जाने प्रोत्साहित किया गया। इस महाअभियान में कुल 1155 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई। जिले में कुल 142 गौठानों में इस महाअभियान को चलाया गया। जिले की गौठान वार क्रय में रैंकिंग 33 से सीधे 2 नंबर पर आ गई है।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में हमेशा जुड़े आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg