Wed. Jul 29th, 2026

किरायेदारों को लेकर चौकी पुलिस ने कही ये बात..अपराध के रोकथाम मे आएगा बड़ा काम

किरायेदारों को लेकर चौकी पुलिस ने कही ये बात..अपराध के रोकथाम मे आएगा बड़ा काम
खबर शेयर करें..

किरायेदारों की जानकारी थानों में जमा कराएं..अपने परिवार व शहर को सुरक्षित बनाएं – अम्बागढ़ चौकी पुलिस

अम्बागढ़ चौकी। पुलिस द्वारा अपराधों के रोकथाम व सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए शहर के चौक चौराहों व ग्रामीण इलाकों में अलाउंसमेन्ट करवाकर व दुकानों घरो के सामने पाम्पलेट चस्पा कर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। 

नगर निरीक्षक बृजेश सिन्हा ने बताया कि नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के मार्गदर्शन में अपराधों के रोकथाम हेतु सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में 15 दिवस के अंदर क्षेत्राधिकार के थाने में जमा कराने का अनुरोध किया जा रहा है जिसका निर्धारित प्रारूप अपने नजदीकी थाने से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।किरायेदारों को लेकर चौकी पुलिस ने कही ये बात..अपराध के रोकथाम मे आएगा बड़ा काम

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

थाना प्रभारी ने कहा कि कई बार अपराधी किस्म के व्यक्ति अपराध करने हेतु स्थानीय मकानों में किरायेदार बनकर रहते हैं और कुछ समय बाद गंभीर अपराध कर बिना बताए चले जाते हैं हम लोगो से अपील करते है कि आपके और शहर की सुरक्षा की दृष्टि से सभी किरायेदारो की पूरी जानकारी थानों में अवश्य जमा कराये यह जानकारी अपरधों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुये जमा की जा रही है। संभव है किरायेदार के रूप में आपके घर में कोई फरार अपराधी या अपराधिक प्रवृति के लोग रह रहे हो जिससे ना केवल आपको बल्कि आप के शहर को भी खतरा हो सकता है।


ashish kasar ambagarh chauki
रिपोर्ट:आशीष कसार, अम्बागढ़ चौकी
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..94024134216


लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े हमेशा आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg