Sat. Jun 27th, 2026

CG ओलम्पिक मे ले जाने के बदले छात्राओं को सचिव ले गए जंगल और पीने लगे शराब..ग्रामीणों ने पकड़ा

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जशपुरनगर // जिला स्तरीय छग ओलंपिक में खेलने पहुंची छात्राओं को खेल ग्राउंड लाने के बजाए सचिव जंगल ले गए और उनके सामने ही बैठकर शराब पीने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने जब छात्राओं के बीच सचिवों को शराब पीते देखा तो भड़क गए और सभी को गांव में ले जाकर बैठा दिया।

घटना सोगड़ा के भैरव पहाड़ की है। सोगड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि सोगड़ा के भैरव पहाड़ के पास गाड़ी नंबर सीजी 15 डीवी 6071 वाहन को काफी देर से खड़ी थी। इस वाहन पर काफी संख्या में खिलाड़ी छात्राओं को बैठे ग्रामीणों ने देखा। देर तक वाहन को उसी स्थान पर खड़े देखकर उन्हें शक हुआ कि कहीं छात्राओं साथ कुछ गलत को नहीं हो रहा है। इस आशंका से वे वाहन के पास पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।

छात्राएं वाहन के बाहर जमीन पर बैठी थीं और नमकीन खा रहीं थीं। पास बैठकर ही दो व्यक्ति शराब पी रहे थे। इन व्यक्तियों से पहचान पूछी गई तो एक ने खुद को ग्राम पंचायत महुआ का सचिव श्रवण यादव और दूसरे ने खुद को ग्राम पंचायत लोरो का सचिव मंतू भगत बताया।ग्रामीणों ने पूछा तो श्रवण यादव और मंतू भगत ने बताया कि वे बगीचा ब्लॉक से छग ओलंपिक में खिलाड़ियों को लेकर आए थे। उनके इस कारनामे से ग्रामीण काफी दुखी हुए और सभी को जंगल से हटाकर देर तक वाहन को उसी स्थान पर खड़े बस्ती में ले गए और ग्रामीणों को बैठाए रखा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg