Sun. Jun 21st, 2026

करेंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला..हुई मौत

करेंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला..हुई मौत
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// 13 सितंबर की सुबह लगभग 7.30 बजे ग्राम मानपुर नाका के वार्ड क्रमाक 09 सतनामी पारा निवासी करेंट की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

मृतक महिला के पति भगवान दास ने बताया कि सुबह लगभग 7.30 बजे उसकी पत्नी खाना बनाने के बाद निकलने वाले खराब पानी को फेकने घर के सामने स्थित पौधे के पास गई थी जहां पर बिजली खम्भे से घर के लिए आया हुआ एक तार कट कर गिर हुआ था।  जिसमे खराब पानी को फेक दी और उसकी चलते में आ गई जिससे महिला वही पर गिर गई घर मे बच्चो को जानकारी होते ही बच्चो ने अपने पिता को आवाज लगाया जिसके बाद आनन फानन में उसके पिताजी ने बांस के सहारे करेंट वाले तार को बिजली खम्भे से पीटकर हटाया गया और महिला को गंडई हास्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया ।करेंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला..हुई मौत

[masterslider id="11"]

जानकारी अनुसार उक्त घटना में कृष्ण बाई सूर्यवंशी उम्र 45 वर्ष की मृत्यु हो गई। उक्त मृतक महिला की 5 बेटियां है सबसे छोटी बेटी 9वी कक्षा में अध्ययनरत है। वही तीन बेटियों की शादी हो गई है, परिवार खेती किसानी से अपना भरण पोषण करते है। गंडई पुलिस मर्ग कायम कर लाश का पी एम कराकर डेडबाडी को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया गया है और विवेचना जांच में लिया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg