Wed. Aug 5th, 2026

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 07 लोग हुए बीमार गंडई अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// गंडई के नजदीकी ग्राम ठंडार के वार्ड क्रमांक 14 सतनामी पारा में रहने वाली एक ही परिवार के 07 सदस्य बीमार हो गए इन सभी की हालत गंभीर होने पर संजीवनी 108 की गाड़ी को बुलाया गया रात्रि लगभग 11:00 बजे सभी को गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 21 सितंबर गुरुवार रात्रि लगभग 8:00 बजे सभी परिवार के लोगों ने मशरूम (पिहरी ) सब्जी खाया था उसके 2 घंटे बाद लगातार वे सभी उल्टी दस्त से लगातार परेशान हो गए।रात्रि 11 बजे सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया उसी समय 65 वर्षीया दुजाबाई जोशी की हालत सबसे नाजुक थी।

07 people of the same family fell ill due to food poisoning and were admitted to Gandai Hospital.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बताया जाता है कि ठंडार खार के नहर के पास उनके ही परिवार के लोग जानवर चराने के लिए गए थे। इस बीच मशरूम(पिहरी) को देखा और तोड़के घर ले आया। अब उसे उसी दिन पकाया की कुछ दिनों तक रखा यह पता नही चल पाया।

इधर डॉक्टरों का कहना है किं बरसात के समय इन सभी चीजों से दूर रहना चाहिए ऐसे समय में कीटाणु संक्रमण का डर रहता है, जबकि पिहरी( मशरूम) खाने से एमिनो एसिड, विटामिन सी, आयरन फोलिक एसिड की मात्रा पर्याप्त होती है, जिससे प्रतिरोधक क्षमता प्राकृतिक रूप से बढ़ती है।

ये सभी हुए थे फुड प्वाइजनिंग के शिकार

ग्राम ठंडार के रहने वाले फूलचंद जोशी 65 वर्ष, दुजाबाई जोशी 60 वर्ष, तुलसी बाई जोशी 38 वर्ष, संतोषी बाई सूर्यवंशी 45 वर्ष, नेहा जोशी 21 वर्ष, ऋतु जोशी 20 वर्ष, मुस्कान जोशी 17 वर्ष ये सभी गंडई हॉस्पिटल में भर्ती है, जो खतरे से बाहर भी है।

07 people of the same family fell ill due to food poisoning and were admitted to Gandai Hospital.


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg