Sun. Jul 26th, 2026

गणेश विसर्जन के दौरान देवरी में डूबने से युवक की मौत..घंटो मशक्क्त बाद निकाला जा सका शव

गणेश विसर्जन के दौरान देवरी में डूबने से युवक की मौत..घंटो मशक्क्त बाद निकाला जा सका शव
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़// गणेश विसर्जन के दौरान देवरी में एक युवक अचानक तालाब में डूब गया। 29 सितंबर को मृतक रोशन यदु अपने साथियो सहित गणेश विसर्जन के लिए तालाब में गया था। जहा विसर्जन के दौरान रोशन गणेश के बड़े मूर्ति होने के कारण मूर्ति के नीचे दबा और लोग समझ पाते तब तक डूबने से मौत हो गई।

मूर्ति विसर्जन का लाइव विडियो सामने आया है। जिसमे रोशन दिखाई दे रहा है। जैसे ही मूर्ति को पानी में धकेला गया अचानक रोशन भी मूर्ति के निचे दब गया। उस समय साथ में तालाब अंदर गए लोगों ने रोशन के ऊपर ध्यान नहीं दिया। तालाब किनारे आने के बाद जब कपड़ा व जूता को देखा गया।गणेश विसर्जन के दौरान देवरी में डूबने से युवक की मौत..घंटो मशक्क्त बाद निकाला जा सका शव

गाँव वालो ने पुलिस को सुचना दी। गोताखोर की टीम हालाकि देर शाम को पहुंच गया था लेकिन एक घंटे खोजबीन करने के बाद अंधेरा हो गया। फिर दूसरे दिन सुबह से ही गोताखोरों के द्वारा खोजबीन चालू की जहा साढ़े तीन बजे के आसपास रोशन का शव मिला। रोशन का लाश मिलते ही परिवार जनो सहित गाँव में मातम छा गया है। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी व दो बच्चे हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg