Tue. Jul 21st, 2026

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस से सावित्री मंडावी का नाम लगभग तय

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // कांग्रेस चुनाव समिति ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी का नाम लगभग तय कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने वहां से दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को सबसे योग्य बताया है। चुनाव समिति के सामने 14 दावेदारों के नाम आए थे।

इसमें सावित्री मंडावी के साथ पिछला लोकसभा चुनाव लड़ चुके बीरेश ठाकुर का भी नाम है। स्पष्टता के लिए कांग्रेस इन नामों पर सर्वेक्षण कराएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव समिति के सामने पहला नाम सावित्री मंडावी का ही था। उसके बाद राजेंद्र सलाम, जीवन राम ठाकुर, ठाकुर राम, कश्यप, धनीराम धुर्वा, विजय ठाकुर, हेमंत कुमार ध्रुव, बीरेश ठाकुर, ललित नरेटी, सुनाराम तेता, राजेश पोटाई, तुषार ठाकुर और अनिता उइके का नाम था।

इसे भी पढेँ:  कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को कर्नाटक हाई कोर्ट नेे ब्लॉक करने का आदेश किया खारिज

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

चुनाव समिति में एक-एक दावेदार के नाम पर चर्चा हुई। इसमें से अधिकतर नेताओं की पृष्ठभूमि पार्टी राजनीति और पंचायतों से जुड़ी हुई थी। दो रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों का नाम था। वहीं कुछ नाम सर्व आदिवासी समाज और आदिवासी गोंडवाना समाज के स्थानीय नेतृत्व से भी उभरकर आये थे।

बताया जा रहा है कि ये नाम अलग-अलग माध्यमों से प्रदेश कांग्रेस के पास पहुंचे थे। इसमें प्रदेश. अध्यक्ष मोहन मरकाम की रायशुमारी, ब्लॉक कांग्रेस से आये नाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात कर पेश की।

फेसबुक पर पाएं हर अपडेट :  https://www.facebook.com/www.khabar24x7.in/


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg