Mon. Jul 20th, 2026

गौरी गौरा स्थापना के बाद किया गया विसर्जन..लोगो ने साकड़ मरवाकर आस्था प्रकट किए

गौरी गौरा स्थापना के बाद किया गया विसर्जन,लोगो ने साकड़ मरवाकर आस्था प्रकट किए।
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक पर्व दीपावली ,गोवर्धन पूजा और गौरी गौरा विसर्जन नगर सहित अंचल में धूमधाम के साथ मनाया गया।

मंगलवार 14 नवंबर के दिन नगर के टिकरीपारा दैहान चौक में सुबह ही गौरी गौरा का स्थापना किया गया एवं लगभग 11:00 बजे के आसपास विसर्जन के पूर्व लोगों ने गौरी गौरा की पूजा अर्चना के लिए इकट्ठा हो गए। उन्होंने अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।

गौरी गौरा स्थापना के बाद किया गया विसर्जन,लोगो ने साकड़ मरवाकर आस्था प्रकट किए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

वही देखने आए श्रद्धालुओं ने साकड मरवाकर अपनी आस्था प्रकट किया वही गोवर्धन पूजा पर किसानों एवं पशु मालिकों ने गायों की पूजा कर खिचड़ी खिलाई वही गांव के सहाड़ा देव में गोवर्धन पूजा कर गांव की सुख शांति की कामना के साथ गोबर का तिलक लगाया।

लगभग 12 बजे गौरी गौरा विसर्जन के लिए गली मोहल्ले से होते हुए कवर्धा रोड स्थित सुरही नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी महिला पुरुष एवं बच्चे बुजुर्ग भी शामिल हुए।



Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg