Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक लडकी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक लडकी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक लडकी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और अपहृता बालिका को अपहरणकर्ता से बरामद किया है।

मिली जानकारी अनुसार 22 सितंबर 2023 को थाना क्षेत्र के प्रार्थी ने लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि 20 सितम्बर से उसकी नाबालिक लडकी घर में नही है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना गंडई में अप0क्र0 226/2023 धारा 363 कायम कर विवेचना में लिया गया था।

solar pinal
solar pinal

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक लडकी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तारगंडई थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले के नेतृत्व में थाना गंडई से टीम तैयार कर अपहरणकर्ता के संभावित मिलने के स्थानो का पता लगाया गया आरोपी एवं अपहृता पूणे महाराष्ट्र क्षेत्र में होने की सूचना पर संभावित स्थान पर जाकर दबीश देकर अपहृत बालिका को इन्दापुर पूणे महाराष्ट्र से आरोपी भोजराज उर्फ गोपू पिता सन्नू राम यादव उम्र 19 साल के कब्जे से बरामद किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

पूछताछ में पीडिता द्वारा आरोपी भोजराज उर्फ गोपू यादव के द्वारा उसे बहला फुसलाकर अपहरण कर इन्दापुर पूणे महाराष्ट्र ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारिरिक शोषण करना बताने पर प्रकरण में धारा 366(क), 376(2)(छ) भादस, 4 ,6 पाक्सों एक्ट के अंतर्गत आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सउनि मयाराम नेताम, आरक्षक त्रिलोचन बेलदार का सराहनीय भूमिका रहा।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!