Tue. Aug 4th, 2026

धान का अवैध परिवहन..150 धान से भरा वाहन जप्त

धान का अवैध परिवहन..150 धान से भरा वाहन जप्त Illegal transportation of paddy..150 vehicles loaded with paddy seized
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ / छुईखदान ब्लाक के झूरानदी मार्ग पर जाँच दल ने कार्यवाई करते हुए धान का अवैध परिवहन करते 150 कट्टा धान के साथ वाहन पकड़ाया है।

कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासनिक टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ​शनिवार को झुरानदी मार्ग पर संयुक्त दल जिनमें राजस्व, खाद्य, मंडी द्वारा निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन करते हुए वाहन पकड़ाया है। प्रशासनिक जांच दल ने वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 0784 से 150 कट्टा धान की जप्ती बनाई है। जिसकी अनुमानित वजन 60 क्विंटल है।धान का अवैध परिवहन..150 धान से भरा वाहन जप्त Illegal transportation of paddy..150 vehicles loaded with paddy seized

चालक नहीं दे पाया कोई कागजात 

जांच के दौरान वाहन चालक ने परिवहन कर रहे धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद जांच दल ने मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्रवाई कर थाना छुईखदान के सुपुर्द कर दिया है। कार्रवाई के दौरान छुईखदान एसडीएम रेणुका रात्रे, तहसीलदार अमरदीप अंचल एवं खाद्य निरीक्षक़ गरिमा सोरी उपस्थित थे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

Illegal transportation of paddy..150 vehicles loaded with paddy seized



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े… आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें    यूटूब चैनल को सब्स्क्राइब करें..


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg