Tue. Jul 21st, 2026

सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र, प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री और पीएम से मांगा इस्तीफा

सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र, प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री और पीएम से मांगा इस्तीफा
खबर शेयर करें..

सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र, प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री और पीएम से मांगा इस्तीफा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // दिल्ली के जंतर-मंतर में हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों के प्रदर्शन को समर्थन देने आज शाम शहर में भी युवाओं की भीड़ सड़क पर उतर आई। शहर के मानव मंदिर चौक से जयस्तंभ चौक तक युवा छात्रों के आंदोलन का सैलाब दिखाई दिया। इस दौरान प्रदर्शन करते छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगा।

नीट पेपर लीक मामले में देशभर में विद्यार्थियों की मौत के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा जा रहा है। इस मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन को समर्थन देने सोमवार शाम सैकड़ों की संख्या में युवा छात्र सड़क पर आ गए। इन छात्रों के समर्थन में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष और कोचिंग सेंटर संचालक भी शामिल हुए। वहीं हाथों में तख्ती, बैनर, पोस्टर लेकर सभी ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि पेपर लीक से देश के छात्र त्रस्त होकर डिप्रेशन में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा व्यवस्था के लिए वह अपनी आवाज बुलंद करने आए हैं। सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र, प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री और पीएम से मांगा इस्तीफा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

REED MORE: लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश के बाद विधायक और जिपं अध्यक्ष के कार्यालयों से भी स्टाफ की वापसी, 46 गैर-शैक्षणिक कर्मचारी हुए रिलीव

दिग्विजय कॉलेज के बाहर भी प्रदर्शन

शहर के दिग्विजय कॉलेज के बाहर भी छात्रों ने दिल्ली आंदोलन को समर्थन देते प्रदर्शन किया। अपने आंदोलन को लेकर टप्पा क्षेत्र के निवासी छात्र वासुदेव सिन्हा ने कहा कि नीट पेपर लीक से छात्रों का भविष्य खराब हुआ है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते अपने पद से इस्तीफा भी नहीं दे रहे हैं। छात्र ने कहा कि इस आंदोलन को समर्थन देने वह दिल्ली नहीं जा सकते, लेकिन यहां से वे आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। वहीं छात्रा दुर्गा कोरेटी ने कहा कि छात्रों के भविष्य के लिए सोनम वांगचुग ने गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया, जिन्हें बलपूर्वक हटाया गया। उन्होंने कहा कि उनके समर्थन में हम यहां खड़े हैं।

REED MORE: ऑनलाइन सट्टा एप का सरगना तिल्दा से गिरफ्तार, शिवा बुक संचालित करने का आरोप

सिस्टम का फेलियर, अब जवाब का वक्त

सैकड़ों की संख्या में अचानक पहुंचे युवाओं को देखकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस दौरान युवाओं ने छात्रहित में अनशन कर रहे सोनम वांगचुग पर जोर-जबर्दस्ती की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और उनका समर्थन किया। आंदोलन करने पहुंची निधि अंबादिया, सूर्यकांत शर्मा, दर्शना सहित अन्य युवा छात्रों ने कहा कि वह किसी राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट करने नहीं आए, बल्कि सिस्टम के फेलियर को लेकर सड़क पर उतरे हैं। युवा छात्रों ने कहा कि अब सरकार को जवाब देने का समय आ गया है।

REED MORE: पुलिस का सख्त आदेश: किरायेदार की जानकारी 7 दिन में थाने में दें, नहीं तो होगी कार्रवाई




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg