Sat. Jun 27th, 2026

MCD: आप को 134 भाजपा को 104 सीटें 15 साल बाद भाजपा के हाथ से गई सत्ता..आप को बहुमत

खबर शेयर करें..

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 नई दिल्ली // दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 15 साल से जारी भाजपा की सत्ता का अंत हो गया है। निगम चुनावों के आए नतीजों में आप ने बहुमत हासिल कर लिया। उसने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा 104 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही, जबकि कांग्रेस सिर्फ 9 सीटें जीत पाईं। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। Delhi Municipal Corporation

शुरुआती रुझान के साथ ही आप में जश्न का माहौल शुरू हो गया। दिल्ली में एमसीडी के लिए 4 दिसंबर को वोट डाले गए थे। एमसीडी में 250 वार्ड हैं। चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में थे। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती में भाजपा ने तीनों सीटें जीत लीं। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, आप पर भरोसा करने के लिए जनता का दिल से आभार। उन्होंने कट्टर ईमानदार अरविंद केजरीवाल को जिताया है।  Delhi Municipal Corporation .

    इसे भी पढ़ें: फंदे पर लटका मिला बाघ..शिकार की आशंका..जाँच में जुटा अमला..CM ने भी बुलाई आपात बैठक

भाजपा का मेयर बनने का दावा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दावा किया कि भले चुनाव में आप को बढ़त मिली है, मेयर भाजपा का ही बनेगा। आदेश गुप्ता ने कहा, राजनीति में कुछ भी हो सकता है। जनता ने आम आदमी पार्टी को पूरा समर्थन नहीं दिया है। Delhi Municipal Corporation


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg