Sat. Jul 25th, 2026

पशुओं को बिना चारा पानी के कत्ल खाना ले जाते ट्रक को किया पुलिस ने जप्त, फरार हुए तीनो आरोपी 

पशुओं को बिना चारा पानी के कत्ल खाना ले जाते ट्रक को किया पुलिस ने जप्त, फरार हुए तीनो आरोपी
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// 17 अगस्त को रात्रि गस्त ड्यूटी के दौरान गंडई पुलिस को मुखबीर से मिली सूचना पर ग्राम चकनार के आगे कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन में मवेशियों को बंद गाडी में निर्दयता पूर्वक वाहन में कत्लखाना ले जाने के लिये भर रहे थे। पशुओं को बिना चारा पानी के कत्ल खाना ले जाते ट्रक को किया पुलिस ने जप्त, फरार हुए तीनो आरोपी

15 नग गाय, बछवा, बछिया को कीमती 60,000 रू को किया जप्त

पुलिस ने निरीक्षक भीमसेन यादव थाना प्रभारी गंडई के नेतृत्व में रेड के लिए निकला तब पुलिस पार्टी को देखकर जानवरो से भरे हुये वाहन वाहन क्र. एम एच 31ई एन 0699 अशोक लीलैण्ड छोटा ट्रक बंद वाहन को छोडकर तीनो आरोपी व्यक्ति भाग गये, वाहन को चेक करने पर वाहन के अंदर में 04 नग सफेद रंग की गाय, 04 नग सफेद रंग की बछिया, 02 नग लाल रंग का बछवा, 04 नग लाल रंग की बछिया एवं 01 नग काला सफेद रंग की गाय मिला जिसे जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया है।पशुओं को बिना चारा पानी के कत्ल खाना ले जाते ट्रक को किया पुलिस ने जप्त, फरार हुए तीनो आरोपी

 पुलिस ने चालक एवं अन्य दो व्यक्ति के विरूद्ध धारा 4,6,10 छ0ग0 कृषिक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर तीनो फरार आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक महेन्द्र टंडन, शंकर लाल टंडन, सउनि सुरेश वर्मा, ध्रुरवाराम नागवंशी, प्रआर सुन्दरूराम चन्द्रवंशी, आरक्षक अर्जुन वर्मा, केशव जंघेल, यशवंत राजपूत, रविन्द्र मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg