Sat. Jul 25th, 2026

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 917 बच्चों ने लिया हिस्सा

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 917 बच्चों ने लिया हिस्सा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // विकासखंड के छः केंद्रों में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन समिति के सचिव रमन मोटवानी एवं तकनीकी प्रभारी चेतराम वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। 

इस प्रतियोगिता में खैरागढ़ विकासखंड में कुल 917 बच्चो ने पंजीयन कराया था, जिसमे 85% बच्चे उपस्थित रहे। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के इतिहास, साहित्य, भूगोल से संबंधित यह प्रतियोगिता तीनों स्तर प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई/ हायर सेकंडरी में रखी गई थी, जिसके लिए समिति द्वारा पुरस्कार क्रमशः 3000/, 4000/, 5000 / ₹ एवं प्रमाण पत्र रखा गया है। 

खैरागढ़ शहर में आयोजन के लिए विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती पूजा पांडे एवं अवंती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य केवल वर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 917 बच्चों ने लिया हिस्सा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए खैरागढ़, पांडाडाह, बाजार अतरिया, ठेलकडीह, जालबांधा केंद्र के केंद्राध्यक्ष क्रमशः विकास चोपड़ा, मनोज वर्मा, महदीप जंघेल, टेकेंद्र वर्मा, हेमलाल वर्मा, प्रदीप देशलहरा एवं पर्यवेक्षक तेजेश्वर दस वैष्णव, भीखम लाल वर्मा, ललित साहू, लिलेश वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, भीखम राम वर्मा, दिलीप वर्मा, ताम्रध्वज भुआर्य, देवेंद्र यादव, भोजराज वर्मा, नेमचन्द साहू एवं खिलेश्वर बंजारे आदि सभी ने अपना विशेष सहयोग दिया।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg