Breaking
Tue. Mar 18th, 2025

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 917 बच्चों ने लिया हिस्सा

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 917 बच्चों ने लिया हिस्सा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // विकासखंड के छः केंद्रों में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन समिति के सचिव रमन मोटवानी एवं तकनीकी प्रभारी चेतराम वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। 

इस प्रतियोगिता में खैरागढ़ विकासखंड में कुल 917 बच्चो ने पंजीयन कराया था, जिसमे 85% बच्चे उपस्थित रहे। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के इतिहास, साहित्य, भूगोल से संबंधित यह प्रतियोगिता तीनों स्तर प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई/ हायर सेकंडरी में रखी गई थी, जिसके लिए समिति द्वारा पुरस्कार क्रमशः 3000/, 4000/, 5000 / ₹ एवं प्रमाण पत्र रखा गया है। 

विज्ञापन..

खैरागढ़ शहर में आयोजन के लिए विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती पूजा पांडे एवं अवंती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य केवल वर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 917 बच्चों ने लिया हिस्सा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए खैरागढ़, पांडाडाह, बाजार अतरिया, ठेलकडीह, जालबांधा केंद्र के केंद्राध्यक्ष क्रमशः विकास चोपड़ा, मनोज वर्मा, महदीप जंघेल, टेकेंद्र वर्मा, हेमलाल वर्मा, प्रदीप देशलहरा एवं पर्यवेक्षक तेजेश्वर दस वैष्णव, भीखम लाल वर्मा, ललित साहू, लिलेश वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, भीखम राम वर्मा, दिलीप वर्मा, ताम्रध्वज भुआर्य, देवेंद्र यादव, भोजराज वर्मा, नेमचन्द साहू एवं खिलेश्वर बंजारे आदि सभी ने अपना विशेष सहयोग दिया।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
women’s day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च ही क्यों? WhatsApp ने भारत मे शुरू किए 5 नए फीचर्स.. गोल्ड ज्वेलरी और कांजीवरम साड़ी में दुल्हन बनीं बॉडीबिल्डर, जानें कौन हैं ये हसीना BSNL क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? फोन की बैटरी खत्म करने वाले 10 ऐप्स