Sun. Jun 21st, 2026

फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर नौकरी लगाने के नाम पर ममेरे भाई व बहन से चार लाख की ठगी

Fraud of Rs 4 lakh from cousin brother and sister in the name of getting them a job by sending fake appointment letter
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // भांजा ने मामा के पुत्र व पुत्री को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर 4 लाख रुपए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। Fraud

प्रार्थी मामा की शिकायत पर पुलिस आरोपी भांजे व उसके एक साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रार्थी कमरूल हसन पिता महबूबल में हसन निवासी बख्तावर चाल तुलसीपुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ समय पहले उसके सगे भांजे आरोपी वसीम अहमद पिता मोहम्मद कादिर निवासी डोगरगांव ने उसके पुत्र को मोहला-मानपुर में सहकारिता विभाग में चपरासी और उसकी पुत्री को राजनांदगांव में मनरेगा शाखा में नौकरी लगाने का झांसा देकर 4 लाख रुपए ले लिए। एक साथी मोहसीन पिता अलीम खान निवासी छुरिया का सहकारिता व मनरेगा विभाग में काफी जान पहचान होने का हवाला दिया और उससे मिलाया भी। FraudFraud of Rs 4 lakh from cousin brother and sister in the name of getting them a job by sending fake appointment letter

आरोपी वसीम अहमद द्वारा कहा गया था कि मोहसीन खान उसके बचपन का पुराना मित्र है दोनों को सरकारी नौकरी लगा देगा। कुछ दिन बाद वसीम अहमद द्वारा अपने मित्र मोहसीन खान से बात करवाई थी। मोहसिन ने प्रार्थी के पुत्र व पुत्री को नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोपी द्वारा कहा गया था कि लिखित परीक्षा नहीं होगी। न ही सरकारी मापदंड किया जाएगा। दो-तीन दिन बाद मोहसीन द्वारा उसके पुत्र को वाट्सऐप के माध्यम भाई-बहन दोनों का फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा गया। विभाग में जाने के बाद नियुक्ति पत्र फर्जी होने का खुलासा हुआ। पुलिस दोनों वसीम व मोहसीन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। Fraud

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg