Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

बिजनेसगढ़ फाउंडर्स मीटअप, 25 से भी अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स हुए शामिल 

Businessgarh Founders Meetup, more than 25 startup founders participated बिजनेसगढ़ फाउंडर्स मीटअप, 25 से भी अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स हुए शामिल 
खबर शेयर करें..

बिजनेसगढ़ फाउंडर्स मीटअप, 25 से भी अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स हुए शामिल

 

solar pinal
solar pinal

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // बिजनेसगढ़ फाउंडर्स मीटअप के प्रमुख सदस्य प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि विगत दिवश राजनादगांव के प्रतिष्ठित होटल राज इम्पीरियल में बिज़नेसगढ़ फाउंडर्स मीटअप का भव्य आयोजन किया गया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

जिसमें 25 से भी अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स और बिजनेस ओनर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस शानदार मीटअप का उद्देश्य था – छत्तीसगढ़ की मिट्टी से निकले उद्यमियों को एक मंच पर लाना, जहाँ वे अपने अनुभव साझा करें, एक-दूसरे से सीखें और नए बिज़नेस अवसरों पर चर्चा करें।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हर्षवर्धन अग्रवाल, फाउंडर एंड सीईओ प्रिंटमाइन ,इन रहे, जिन्होंने यह बताया कि कैसे एक छोटे शहर से शुरू होकर उन्होंने अपने डी 2 सी ब्रांड को पूरे भारत में प्रसिद्ध किया। उन्होंने ऑनलाइन बिज़नेस को स्केल करने की रणनीतियों, टीम बिल्डिंग, ब्रांडिंग और ग्राहकों तक पहुँच बनाने की अनमोल सीखें साझा कीं।

इसे भी पढ़ें : शारीरिक शोषण के आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार: केसीजी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इस कार्यक्रम में बिज़नेसगढ़ के को-फाउंडर डॉमेंद्र सिंह गंजीर ने भी उपस्थित होकर फंडिंग, इनक्यूबेशन, स्टार्टअप्स को मिलने वाले सरकारी सहयोग और छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप इकोसिस्टम की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूरे कार्यक्रम के दौरान एक पॉजिटिव एनर्जी और नेटवर्किंग का माहौल देखने को मिला।Businessgarh Founders Meetup, more than 25 startup founders participated बिजनेसगढ़ फाउंडर्स मीटअप, 25 से भी अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स हुए शामिल 

 

मीटअप में शामिल होने वाले कुछ प्रमुख नाम रहे – अमन और हर्ष (संस्थापक, सेरा कैन), निधि अग्रवाल (संस्थापक, निधियोगा), प्रशांत अग्रवाल (संस्थापक, देसीहुनर), सुधांशु (संस्थापक, रेडिकल लैब्स), आयुष (संस्थापक, डोकार्डो), डॉ. खंडेलवाल (हेल्थकेयर उद्यमी) और नरेंद्र साहू (संस्थापक, साहू हार्डवेयर)।

यह फाउंडर्स मीटअप सिर्फ एक इवेंट नहीं था, बल्कि यह छत्तीसगढ़ में उद्यमिता की नई लहर की शुरुआत का प्रतीक रहा। बिज़नेसगढ़ की यह पहल आने वाले समय में राज्य के युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरेगी। उपरोक्त जानकारी प्रशांत अग्रवाल द्वारा दी गई।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।