Mon. Jul 13th, 2026

तेंदुआ का मिला शव, चारों पंजे, जबड़ा ले गए शिकारी

तेंदुआ का मिला शव, चारों पंजे, जबड़ा ले गए शिकारी
खबर शेयर करें..

तेंदुआ का मिला शव, चारों पंजे जबड़ा ले गए शिकारी

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // खैरागढ़ वन मंडल क्षेत्र के कोपेनवागांव में तेंदुए का शव मिला जिससे ह्ड़कंप मच गया। शव को देखने से ही लग रहा था की शिकार हुआ है।

खबर के मुताबिक जंगल से लगे खार में करंट लगाकर तेंदुए का शिकार किया गया है। शिकारी उसके चारों पंजे और जबड़े को काटकर ले गए। वन विभाग की टीम ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। जिसने पूछताछ की जा रही है।

खैरागढ़-डोंगरगढ़ के बीच में कोपेनवागांव है। यहां जंगल से करीब 50 मीटर दूरी पर मैदानी हिस्से में सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के आला अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।तेंदुआ का मिला शव, चारों पंजे, जबड़ा ले गए शिकारी

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मौके से तेंदुए के चारों पंजे और जबड़े का हिस्सा गायब था। दोपहर में रायपुर से पोस्टमार्टम करने वाले विशेषज्ञों की टीम गांव पहुंची। पीएम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत की वजह करंट सामने आई है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg