Sat. Jul 25th, 2026

कोचियों और बिचौलियों से की सांठगांठ, धान खपाने का आरोप पर फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के फैसले से सोसाइटी कर्मचारी नाराज..धान खरीदी का करेंगे बहिष्कार
खबर शेयर करें..

कोचियों और बिचौलियों से की सांठगांठ, धान खपाने का आरोप पर फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // धान खरीदी के दौरान कोचियों से मिलीभगत कर समितियों में धान खपाने के आरोप में फूड इंस्पेक्टर सिद्धांत मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। बुधवार को ही उन्हें डोंगरगढ़ से हटाकर जिला मुख्यालय के खाद्य शाखा में अटैच किया गया था।

गुरुवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की संचालक डॉ. फरिहा आलम ने मिश्रा को सस्पेंड कर दिया। इस आदेश में स्पष्ट लिखा गया है कि मिश्रा के द्वारा धान खरीदी के दौरान कोचियों व बिचौलियों का सहयोग किया गया।

उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा कलेक्टर जितेंद्र यादव ने की थी। विभागीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस अवधि में उनका मुख्यालय संचालनालय रायपुर में होगा।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

जिले में धान खरीदी के दौरान बड़ी संख्या में कोचियों पर एक्शन लिया गया है। इसी के दौरान कोचियों से मिलीभगत की जानकारी प्रशासन को मिली। प्रशासन ने जांच में तथ्यों को सही पाया। इसके बाद कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर मिश्रा को तत्काल जिला मुख्यालय अटैच किया। अगले दिन ही उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।छत्तीसगढ़ कैबिनेट के फैसले से सोसाइटी कर्मचारी नाराज..धान खरीदी का करेंगे बहिष्कार

कलेक्टर जितेंद्र यादव ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब तक जिले में 36934 पंजीकृत किसानों से 444 करोड़ 94 लाख 19 हजार रुपए मूल्य का 1873374 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 65190 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।

Food inspector suspended for allegedly colluding with brokers and middlemen and misappropriating paddy




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg