Sat. Jul 25th, 2026

घाट ऊपर मक्के से भरी चलती ट्रक में लगी आग

खबर शेयर करें..

घाट ऊपर मक्के से भरी चलती ट्रक में लगी आग

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 साल्हेवारा। थाना क्षेत्र से करीब 15 किलोमीटर दूर बंजारी घाट में शुक्रवार सुबह मक्का से भरे ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई।

ट्रक (क्रमांक CG 13 AD 6968) पलारी, मध्यप्रदेश से मक्का लोड कर आरंग (रायपुर) की ओर जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे घाटी में अचानक ट्रक का टायर फट गया जिसके बाद वाहन में आग लग गई।

घाट ऊपर मक्के से भरी चलती ट्रक में लगी आग

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 14 चक्का ट्रक सुबह करीब 9 बजे साल्हेवारा से निकला था।

प्रारंभिक जानकारी में गर्म इंजन और टायर फटने को वजह माना जा रहा है हालांकि घटना के कारणों की पुष्टि ड्राइवर से पूछताछ के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg