Mon. Jul 20th, 2026

अवैध शिकार का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, जादू-टोने के लिए तेंदुआ की हत्या 

अवैध शिकार का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, जादू-टोने के लिए तेंदुआ की हत्या 
खबर शेयर करें..

अवैध शिकार का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, जादू-टोने के लिए तेंदुआ की हत्या 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // वनमंडल खैरागढ़ अंतर्गत जंगल क्षेत्र में मादा तेंदुए की नृशंस हत्या का मामला वन विभाग ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अवैध रूप से बिजली का तार बिछाकर शिकार का जाल लगाया था। इसी करंट के जाल में फँसने से मादा तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। मामले को तंत्र मन्त्र से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

दूसरे वन्यप्राणी के शिकार करने लगाया था करंट, लेकिन फंस गया तेंदुआ

खैरागढ़ वनमंडल अंतर्गत कोपेनवागांव में मादा तेंदुए की मौत का मामला वन विभाग ने महज 24 घंटे के भीतर घटना से जुड़ी हर कड़ी जोड़ते हुए पूरे गिरोह को बेनकाब किया है। विभाग ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

वही जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने जंगल में बिजली के तार लगाकर जानवर पकड़ने का जाल बिछा रखा था। बताया जा रहा है कि यह जाल किसी और वन्य प्राणी के शिकार के लिए लगाया गया था, लेकिन उसी में एक मादा तेंदुआ फंस गई।

तेंदुआ के घायल होने पर लाठी डंडे से मारा 

करंट लगने से तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने तेंदुए को मरता छोड़ने के बजाय उस पर लाठी-डंडों से लगातार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वे उसके चारों पंजे और चार दांत काटकर ले गए और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

अवैध शिकार का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, जादू-टोने के लिए तेंदुआ की हत्या 

जादू-टोने के लिए तेंदुआ की हत्या 

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया गया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति जादू-टोना करता है। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की हत्या के पीछे अंधविश्वास भी एक बड़ा कारण हो सकता है। ग्रामीण इलाकों में आज भी कुछ लोग वन्य प्राणियों के अंगों को तंत्र-मंत्र से जोड़कर देखते हैं।

जानकारी लगते ही एक्टिव हुआ विभाग 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय अमला, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ और जांच के बाद पूरे गिरोह की पहचान कर ली गई।

निशांदेही पर किया बरामदगी 

डीएफऒ पंकज राजपूत ने बताया की आरोपियों की निशानदेही पर बिजली के तार, लाठी-डंडे, धारदार हथियार और तेंदुए के गायब पंजे व दांत भी बरामद कर लिए गए। वन विभाग ने नियमों के अनुसार तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार किया। सभी जरूरी सैंपल सुरक्षित रखे गए हैं। मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ये है आरोपियों के नाम.. 

डोमन लाल वर्मा, चंदू राम वर्मा, हेमचंद वर्मा, दीपक यादव, फ़िरोज़ निषाद, कचरू यादव, भगवती वर्मा

Major poaching scandal uncovered, 7 accused arrested, leopard killed for witchcraft


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg