Breaking
Mon. Jun 8th, 2026

वैली ऑफ रूबीज’ में मिला 11000 कैरेट का दुर्लभ रूबी

वैली ऑफ रूबीज' में मिला 11000 कैरेट का दुर्लभ रूबी
खबर शेयर करें..

वैली ऑफ रूबीज’ में मिला 11000 कैरेट का दुर्लभ रूबी

अलग खबर डेस्क खबर 24×7 यांगून // म्यांमार में खनिकों को हाल ही में लगभग 11000 कैरेट (लगभग 2.2 किग्रा) का एक बेहद बड़ा रूबी स्टोन (Rubi) मिला है। यह रूबी म्यांमार के प्रसिद्ध शहर मोगोक में मिला है, जिसे रत्नों की खान के कारण ‘वैली ऑफ रूबीज’ यानी रूबी की घाटी कहा जाता है।

इस नए माणिक (रूबी ) में बैंगनी-लाल रंग के साथ हल्के पीलेपन की झलक भी है और यह थोड़ा पारदर्शी भी है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी गुणवत्ता इसे और भी ज्यादा कीमती बना सकती है। अभी इसकी कीमत 91 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। म्यांमार में सबसे बड़ा रूबी 1996 में मिला था, जिसका वजन लगभग 21450 कैरेट था।

solar pinal
solar pinal

वैली ऑफ रूबीज' में मिला 11000 कैरेट का दुर्लभ रूबी

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

म्यांमार में 90 प्रतिशत उत्पादनः म्यांमार विश्व में 90

प्रतिशत रूबी (माणिक) का उत्पादन करता है, लेकिन इसका देश में वैध और अवैध दोनों तरह से व्यापार होता है। मौजूदा सैन्य सरकार के राजस्व का भी यह अहम स्रोत है। जिस मोगोक कस्बे में यह रूबी मिला है, वहां हाल के समय में भीषण लड़ाई हुई थी।

Rare 11,000-carat ruby ​​found in the Valley of Rubies




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg