Sat. Jun 27th, 2026

चर्चा में चेहरा: पुरुषों का वर्चस्व तोड़ा, सबसे कम उम्र में बनी राज्य में मंत्री

सेल्वी एस. कीर्तना चर्चा में चेहरा: पुरुषों का वर्चस्व तोड़ा, सबसे कम उम्र में बनी राज्य में मंत्री
खबर शेयर करें..

चर्चा में चेहरा: पुरुषों का वर्चस्व तोड़ा, सबसे कम उम्र में बनी राज्य में मंत्री

राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 चेन्नई // रविवार को टीवीके चीफ जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इनमें एकमात्र महिला 29 वर्षीय सेल्वी एस कीर्तना भी शामिल है।

एस कीर्तना (Selvi S. Keerthana)  का मंत्री बनना तमिलनाडु की राजनीति के लिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है। वह सबसे युवा मंत्री मानी जा रही हैं। पटाखों के लिए प्रसिद्ध शिवकाशी से पहली बार विधानसभा चुनाव जीत कर आईं एस कीर्तना ने एक और रेकॉर्ड बनाया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

वह शिवकाशी की पहली महिला विधायक हैं। 70 वर्षों से वहां हमेशा पुरुष प्रत्याशी ही चुने जाते रहे हैं। जानते हैं एस कीर्तना का मंत्री बनना क्यों है इतना खास।सेल्वी एस. कीर्तना चर्चा में चेहरा: पुरुषों का वर्चस्व तोड़ा, सबसे कम उम्र में बनी राज्य में मंत्री

हिंदी समेत पांच भाषाओं में पारंगत

तमिलनाडु में हिंदी भाषा का विरोध अक्सर होता है, लेकिन एस कीर्तना फर्राटेदार हिंदी बोलती हैं। इसी वजह से वह चर्चा में भी आईं। हिंदी के साथ ही उन्हें कुल पांच भाषाएं आती

हैं। वह हिंदी को राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ने के लिए जरूरी मानती हैं। वह कहती हैं कि मैं हिंदी इसलिए बोल रही हूं ताकि हर किसी को मेरे नेता के बारे में पता होना चाहिए।

टीडीपी, डीएमके के लिए भी काम किया

29 वर्षीय कीर्तना ( Selvi S. Keerthana)  ने मदुरै विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद पांडिचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमएससी किया। राजनीति में सक्रिय रहने से पहले उन्होंने टाइम कंसल्टिंग के साथ बतौर राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम किया है। टीवीके (TVK) में आने से पहले उन्होंने टीडीपी  व डीएमके के राजनीतिक अभियानों में भी अहम भूमिका निभाई है। 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg