Wed. Jul 15th, 2026

चुपके से घटा दी प्लान्स की वैलिडिटी: बिना कीमत बढ़ाए महंगा हो गया रिचार्ज

बिना कीमत बढ़ाए महंगा हो गया रिचार्ज
web pic
खबर शेयर करें..

चुपके से घटा दी प्लान्स की वैलिडिटी: बिना कीमत बढ़ाए महंगा हो गया रिचार्ज

व्यापार खबर डेस्क खबर 24×7 देश में टेलीकॉम कंपनियां धीरे-धीरे रिचार्ज प्लान्स को महंगा बनाने के नए तरीके अपना रही हैं। अब कंपनियां सीधे कीमत बढ़ाने की बजाय प्लान्स की वैलिडिटी और बेनिफिट्स में कटौती कर रही हैं, जिससे यूजर्स को अप्रत्यक्ष रूप से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। हाल ही में Reliance Jio के बाद अब BSNL ने भी अपने दो पॉपुलर प्लान्स में बदलाव किया है।

BSNL ने घटाई प्लान्स की वैलिडिटी

रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने 107 रुपये और 197 रुपये वाले अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी में कटौती की है। खास बात यह है कि कंपनी इससे पहले नवंबर 2025 में भी इन प्लान्स में बदलाव कर चुकी है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

BSNL

107 रुपये वाला प्लान

BSNL का 107 रुपये का प्लान पहले 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, जिसे अब घटाकर 20 दिन कर दिया गया है। इस प्लान में 200 मिनट वॉयस कॉल और अनलिमिटेड डेटा मिलता है, हालांकि 3GB डेटा के बाद स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती है।

अगर इसके पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो शुरुआत में इस प्लान की वैलिडिटी 35 दिन थी, जो समय के साथ घटकर पहले 30 दिन, फिर 28 दिन, 22 दिन और अब सिर्फ 20 दिन रह गई है।

197 रुपये वाला प्लान

197 रुपये के प्लान की वैलिडिटी भी कम कर दी गई है। अब यह प्लान 35 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जबकि पहले इसकी वैलिडिटी 42 दिन थी। इस प्लान में 300 मिनट वॉयस कॉल, 100 SMS और अनलिमिटेड डेटा मिलता है, जिसमें 5GB के बाद स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती है।

हालांकि, इसमें डेटा को 4GB से बढ़ाकर 5GB कर दिया गया है, लेकिन वैलिडिटी घटने से यूजर्स को ज्यादा बार रिचार्ज करना पड़ेगा। शुरुआत में इस प्लान की वैलिडिटी 54 दिन थी, जो धीरे-धीरे घटकर 48, फिर 42 और अब 35 दिन हो गई है।

jio 5g

Jio ने भी किया बड़ा बदलाव

BSNL से पहले Reliance Jio ने अपने 195 रुपये के Cricket Data Pack में बड़ा बदलाव किया था। पहले यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ 30 दिन कर दिया गया है। यानी इस प्लान की वैलिडिटी में पूरे 60 दिनों की कटौती की गई है। हालांकि, कंपनी ने इसमें मिलने वाले डेटा और OTT बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया है।

इस डेटा पैक में यूजर्स को 15GB डेटा मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है। इसमें वॉयस कॉल या SMS की सुविधा नहीं मिलती। इसके साथ ही यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

अब कितना बढ़ा खर्च?

पहले जब इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन थी, तब इसका रोजाना खर्च करीब 2 रुपये पड़ता था। लेकिन अब वैलिडिटी घटकर 30 दिन होने के बाद इसकी दैनिक लागत करीब 6.50 रुपये हो गई है। यानी बिना कीमत बढ़ाए ही यूजर्स के लिए यह प्लान महंगा हो गया है।

Validity of Plans Quietly Reduced: Recharge Becomes More Expensive Without a Price Hike: source




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg