Wed. Jul 15th, 2026

ओवरटेक से भड़का युवक बना कातिल, राहगीर की पत्थर मारकर हत्या

ओवरटेक से भड़का युवक बना कातिल, राहगीर की पत्थर मारकर हत्या
खबर शेयर करें..

ओवरटेक से भड़का युवक बना कातिल, राहगीर की पत्थर मारकर हत्या

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 कोंडागांव // जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र में गुस्से में की गई एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रार्थी राजेंद्र सोरी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी और जीजा के साथ बालोंड गांव का मेला देखकर लौट रहा था।

इसी दौरान बाघबेड़ा और खुडीगांव के जंगल के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उनके जीजा के सीने में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने संदेही धनीराम मंडावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

दो मोटरसायकल के ओवरटेक से हुआ आक्रोषित 

उसने बताया कि रास्ते में दो मोटरसाइकिलों द्वारा ओवरटेक किए जाने से वह गुस्से में आ गया था और उसी आवेश में उसने तय किया कि जो भी सामने आएगा, उस पर हमला करेगा।ओवरटेक से भड़का युवक बना कातिल, राहगीर की पत्थर मारकर हत्या

इसी दौरान उसने राहगीर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे जांच कर रही है।

A young man became a murderer after being enraged by an overtaken vehicle and stoned a passerby to death.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg