Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

WhatsApp नोट छापने की तैयारी में, अब विज्ञापन दिखा कर कमाएगी कंपनी

whatsapp image
खबर शेयर करें..

WhatsApp नोट छापने की तैयारी में, अब विज्ञापन दिखा कर कमाएगी कंपनी

WhatsApp Ads: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कमाई करने की तैयारी में है। व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी मेटा अरबों लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली इस मैसेजिंग सेवा से कमाई का नया जरिया बनाना चाहती है।

solar pinal
solar pinal

Whatsaap ने बताया कि अब यूजर्स को ऐप के कुछ हिस्सों में विज्ञापन दिखने शुरू हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि यह विज्ञापन कब, कहां और कैसे दिखेंगे.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

App में इन जगहों पर दिखेंगे विज्ञापन 

WhatsApp के ये विज्ञापन सिर्फ ऐप के अपडेट्स (Updates) टैब में दिखेंगे, जिसे हर रोज 1.5 बिलियन से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।  हालांकि, डेवलपर्स ने बताया है कि ये विज्ञापन आपकी पर्सनल चैट में नहीं दिखेंगे।  WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि “WhatsApp पर पर्सनल मैसेजिंग का एक्सपीरियंस नहीं बदल रहा है, और पर्सनल मैसेज, कॉल और स्टेटस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं और इनका इस्तेमाल विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं किया जा सकता है.”

पहले प्लेटफॉर्म को विज्ञापनों से मुक्त रखने की कही थी बात

यह कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि इसके फाउंडर जान कौम और ब्रायन एक्टन ने 2009 में इसे बनाते समय प्लेटफॉर्म को विज्ञापनों से मुक्त रखने की बात कही थी. फेसबुक ने 2014 में WhatsApp को खरीद लिया था और दोनों फाउंडर ने कुछ साल बाद कंपनी छोड़ दी थी. इसकी पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक. लंबे समय से व्हाट्सएप से कमाई करने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें : सनसनीखेज खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 9 साल से पाल रखी थी रंजिश

कैसे विज्ञापन दिखेंगे

WhatsApp ने बताया कि विज्ञापन यूजर्स को उनकी उम्र, वे किस देश या शहर में रहते हैं, वे कौन सी भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, वे ऐप में किन चैनल्स को फॉलो कर रहे हैं, और वे जिन विज्ञापनों को देखते हैं उनके साथ कैसे इंटरैक्ट कर रहे हैं, जैसी जानकारी के आधार पर दिखाए जाएंगे. WhatsApp ने कहा कि वह यूजर को विज्ञापन दिखाने के लिए यूजर के पर्सनल मैसेज, कॉल और उन ग्रुप्स का इस्तेमाल नहीं करेगा जिनका यूजर मेंबर है.whatsapp image

मेटा का कमाई 

यह उन तीन विज्ञापन फीचर्स में से एक है जिनका WhatsApp ने सोमवार को खुलासा किया है, क्योंकि यह ऐप के यूजर बेस से कमाई करने की कोशिश कर रहा है. चैनल्स भी यूजर्स से सब्सक्रिप्शन के लिए मासिक शुल्क ले सकेंगे ताकि उन्हें एक्सक्लूसिव अपडेट मिल सकें. साथ ही बिजनेस मालिकों अपने चैनल को प्रमोट करने के लिए पैसे दे सकेंगे. मेटा की ज्यादातर कमाई विज्ञापनों से आती है. 2025 में कंपनी का कुल राजस्व $164.5 बिलियन था और इसमें से $160.6 बिलियन विज्ञापनों से आया था.

यह भी पढ़ें : घरेलू फ्रिज में हुआ भीषण विस्फोट, 52 वर्षीय किसान की मौत

WhatsApp is preparing to print notes, now the company will earn by showing advertisements




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।