Wed. Jul 1st, 2026

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की मनाई जयंती किए पुष्पांजलि अर्पित

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की मनाई जयंती किए पुष्पांजलि अर्पित
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // स्थानीय रेस्ट हाउस गंडई में रविवार 20 अगस्त को ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किए गए।कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की मनाई जयंती किए पुष्पांजलि अर्पित

स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन का क्रांतिकारी कदम उठाया था इसे संचार क्रांति का जनक भी कहा जाता था, साथ ही कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया उन्होंने राजीव गांधी द्वारा किए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने अपने कार्यकाल में 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाना पंचायती राज व्यवस्था लागू करने के साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए।

ज्ञात हो कि 20 अगस्त 1944 को मुंबई महाराष्ट्र में उनका जन्म हुआ था और 21 मई 1991याने 47 वर्ष की आयु में उनका मृत्यु हो गया। 31 अक्टूबर 1984 को राजीव गांधी भारत के छठवें प्रधानमंत्री थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी एवं अधिवक्ता सतीश सिंघानिया ने किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कार्यक्रम में युवराज लाल टारकेशवर शाह खुसरो, जनपद अध्यक्ष नीना ताम्रकार, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू , विनोद ताम्रकार, नप अध्यक्ष चेतन देवांगन, एल्डरमैन हबीब खान, क्रांति ताम्रकार, दिलीप ओगरे, लियाकत अली खान, रूखमणी देवांगन, उषा महेश रात्रे, सतीश सिंघानिया, सुरेंद्र जायसवाल, लता देवांगन, संगीता डहरिया, अमित टंडन, अशरफ सिद्धिकी, आयश वाहन, विक्की टंडन, आकिब खान, माहंगु कोशरीया, मोहन साहू सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े.. आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg