Sat. Jul 25th, 2026

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर.. 51 लाख का इनाम देगी सरकार

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर.. 51 लाख का इनाम देगी सरकार
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे इलाके में पुलिस और कमांडों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम 12 नक्सली मारे गए जबकि दो सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि दोपहर सी60 कमांडो और नक्सलियों के बीच वंडोली गांव में भारी गोलीबारी हुई और यह मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली। मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सहित 2 जवान घायल हुए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटिल महाराष्ट्र की C-60 फोर्स के जवान हैं। उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है। उन्हें हेलिकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने मिडिया को बताया कि मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन एके47, दो इंसास राइफल सहित सात स्वचालित हथियार, कार्बाइन और एसएलआर जब्त हुए।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

नीलोत्पल ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान ‘डिवीजनल कमेटी मेंबर’(डीवीसीएम) लक्ष्मण अतराम उर्फ विशाल अतराम के तौर पर की गई है जो प्रतिबंधित संगठन में तिपगाड दलाम का प्रभारी था।

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर.. 51 लाख का इनाम देगी सरकार

सीएम ने की इनाम की घोषणा

नीलोत्पल ने बताया कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस सफलता के लिए सी60 कमांडो टीम और गढ़चिरौली पुलिस को 51 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘ घायलों में सी 60 का एक उप निरीक्षक और एक जवान शामिल है। वे खतरे से बाहर हैं, उन्हें घटनास्थल से निकाल कर नागपुर भेज दिया गया है।’’




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg