Sat. Jun 27th, 2026

धान खरीदी केंद्र मे अवैध रूप से बेचते धान कोचिया से 20 क्विंटल धान जब्त

dhan karyvai paddy IMG_20221119_083509
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // धान खरीदी केंद्र मे अवैध रूप से बेचते धान कोचिया से 20 क्विंटल धान जब्त किया है। राहुद के जितेंद्र के खिलाफ कृषि मंडी खैरागढ़ उड़दस्ता ने कार्रवाई की है।

धान खरीदी होने के साथ ही कोचियों के खिलाफ कार्रवाई की भी शुरूआत हो गई है। शुक्रवार को खैरागढ़ क्षेत्र के जालबांधा थाना क्षेत्र के ग्राम राहुद निवासी एक व्यापारी के पास से कृषि उपज मंडी की उड़नदस्ता टीम ने 20 क्विंटल धान की जब्ती की है। यह कार्रवाई कृषि उपज मंडी के उप निरीक्षक ने की है।.

यह कार्रवाई कृषि उपज मंडी के उप निरीक्षक रवि कुमार ने की है। गांवों में व्यापारी किसानों से चिल्हर धान की खरीदी करते हैं। ऐसे व्यापारियों को मंडी के माध्यम से अधिकतम 10 क्विंटल तक धान रखने की अनुमति होती है। इससे अधिक धान रखने पर उन पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। ये व्यापारी समर्थन मूल्य में सोसाइटी में धान बेचने के बाद बचे हुए धान को किसानों से खरीदते हैं। कई बार इस तरह के व्यापारी दूसरे किसानों के पर्चे पर इस धान को सोसाइटियों में खपा देते हैं। इस तरह की बिक्री को रोकने के लिए ही प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
     इसे भी पढ़ें: पेट्रोल पम्प से पास सड़क दुर्घटना..दस्तावेज लेखक की मौत..

बता दें कि शुक्रवार को ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को जिले में धान के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खैरागढ़ समेत पूरे जिले में कोचिए बड़ी मात्रा मे किसानों के धान खपाते हैं। इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है।..


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg