Sun. Jun 14th, 2026

बारातियों से भरी बस बनी आग, कूदकर बचाई जान

बारातियों से भरी बस बनी आग, कूदकर बचाई जान
खबर शेयर करें..

बारातियों से भरी बस बनी आग, कूदकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बालोद// धमतरी-जगदलपुर नेशनल हाइवे-30 पर पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा के टोल प्लाजा के पास बारातियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। बारातियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। बस पांच मिनट में आग के गोले में तब्दील हो गई। कांकेर जिले के ग्राम अरौद चारामा से बालोद जिले के बड़गांव डौंडीलोहारा लौट रही शर्मा ट्रेवल्स की बस सीजी 07 ई 1171 में करीब 50- 60 बाराती सवार थे। हादसा बीती रात 12 बजे हुई।

[masterslider id="11"]

गेयर बॉक्स के पास आई खराबी

अचानक गेयर बॉक्स के पास खराबी आने से बस के अंदर तेजी से धुआं भरने लगा। ड्राइवर ने खतरे को भांपते हुए तुरंत बस रोकी और सभी यात्रियों को जल्द बाहर निकलने कहा। इसके बाद खिड़की और दरवाजे से बाराती कूदने लगे। बालोद और धमतरी के फायर ब्रिगेड ने डेढ़ से दो घंटे में आग पर काबू पाया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

देखें कैसे जलते रही बस और कूदकर सवार बारतियों ने बचाई जान 

बस में सवार योगेश एवं राजेश पटेल ने बताया कि धुआं फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और दरवाजों से कूदना शुरू कर दिया। कुछ यात्री सो रहे थे, जिन्हें जगाकर बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई। केवल पांच मिनट के भीतर ही पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई। बारातियों से भरी बस बनी आग, कूदकर बचाई जान

कबड़े, बैग और मोबाइल सबकुछ जल गए

आग से बारातियों के कपड़े, बैग, मोबाइल चार्जर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए। सूचना पर पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और बालोद व धमतरी से फायर ब्रिगेड बुलाया गया।

लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। रात 2 बजे बारातियों को दूसरी बस से उनके घर भेजा गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी बताई जा रही है। पुरुर पुलिस जांच कर रही है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg