Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजन, हजारों की रही सहभागिता

भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजन, हजारों की रही सहभागिता
खबर शेयर करें..

भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजन, हजारों की रही सहभागिता

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // धर्म नगरी गंडई में 22 दिसम्बर को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से किया गया। हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति एवं मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन मवेशी बाजार, पोस्ट ऑफिस के सामने किया गया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्र निर्माण में समाज की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान संकीर्तन, क्षेत्रीय लोकगीतों एवं प्रेरक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजन, हजारों की रही सहभागिता

solar pinal
solar pinal

हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति, गंडई परिक्षेत्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मातृशक्ति, युवा एवं वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां गंगई माता मंदिर की पावन धरा, धर्म नगरी गंडई में आयोजित यह सम्मेलन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ। A grand Hindu conference was organised, thousands participated.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!