Sat. Aug 22nd, 2026

बस्तर दौरे पर अमित शाह..उससे पहले नक्सलियों का उत्पात..केंद्रीय गृहमंत्री की यात्रा का विरोध

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बचेली// केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बस्तर यात्रा का विरोध कर रहे नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के बचेली-किरन्दुल में जमकर तोड़फोड़ की, कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

यात्रा का विरोध.. फेंके पर्चे 

गृहमंत्री अमित शाह की यात्रा के खिलाफ पर्चे भी फेंके, बस्तर में आदिवासियों पर पुलिसिया कार्यवाही बंद करने की मांग की। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को तड़के बड़ी संख्या में नक्सलियों ने किरंदुल रेलवे लाइन के खंबा नम्बंर 443 के पास पहुंचकर किरन्दुल-कोत्तावालसा रेल लाइन दोहरीकरण में लगी मशीनों में आगजनी की। जिसमें 1 पोकलेन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं दो ड्रिल मशीनों को भी नक्सलियों ने फूंकने की कोशिश की, इससे मशीनों में क्षति पहुंची है। इधर बचेली के अंतिम छोर में नक्सलियों ने एक ट्रक में भी आगजनी की और बड़ी संख्या में पर्चे भी फेंके।

शाम को पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री

जगदलपुर. सीआरपीएफ के 84 वें स्थापना दिवस में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार की शाम 5 बजे बस्तर पहुंचेंगे। इस दौरान वे राइजिंग डे में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहली मर्तबा यहां पहुंच रहे हैं। उनके आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाह के पहुंचने के पहले सीआरपीएफ के डीजी सीआरपीएफ सुजायलाल थाउसेन यहां पहुंच गए हैं। वे जिला प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था सुचारु रखने जुटे हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

नेशनल हाईवे पर बड़ी घटना को देना चाहते थे अंजाम, 5 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा// जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों की बीच ग्राम कोत्तालेण्ड्रा के जंगल मुठभेड़ हुई। पुलिस ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में चार से पांच नक्सली घायल हुए हैं। साथ ही पुलिस ने मौके से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घायल नक्सलियों को नक्सली अपने साथ ले गए।

एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस को प्राप्त मिली थी कि नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की टीम एर्राबोर थाना अंतर्गत ग्राम कोत्तालेण्ड्रा जंगल के पास उपस्थित है। जो नेशनल हाइवे 30 पर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आने वाले है। इसके बाद थाना प्रभारी एर्राबोर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह एवं थाना प्रभारी कोंटा निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में दोनों थानों एवं डीआरजी के बलों को रवाना किया गया था।

अभियान के दौरान लगभग 11:30 बजे कोत्तालेण्ड्रा के जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हट गए। घटनास्थल से उंगली खून के धब्बे एवं निशान से पुलिस ने बताया कि करीब 4 से 5 नक्सली घायल है, वहीं इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने पांच नक्सलियों को भी मौके से गिरफ्तार किया है।


source.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg