Mon. Jun 15th, 2026

मछुवारा समिति एवं कल्याण बोर्ड के सदस्यों के बीच हुई संगोष्ठी..KCG जिला से पहुंचे विभिन्न समिति-समुह के अध्यक्ष

मछुवारा समिति एवं कल्याण बोर्ड के सदस्यों के बीच हुई संगोष्ठीक..KCG जिला से पहुंचे विभिन्न समिति-समुह के अध्यक्ष
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के तत्वाधान में नवीन जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई के मछुआ सहकारी समितियों की समस्याओं पर संगोष्ठी का आयोजन गंडई के स्थानीय विश्राम गृह में आज दोपहर संपन्न हुआ, जो लगभग 2 बजे तक चला।

कार्यक्रम में मछुवा कल्याण बोर्ड के प्रदेश सदस्य देवकुमार निषाद प्रभु मल्लाह, सहित कुंदन सिन्हा अध्यक्ष युवा कांग्रेस पाटन, राजशेखर यादव पार्षद मुंगेली, केसीजी मछली पालन सहायक संचालक प्रवेज़ कोल्हे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन खैरागढ़ मत्स्य निरीक्षक एन एस देशमुख ने किया।

[masterslider id="11"]

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का समिति अध्यक्ष व सदस्य द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया, कार्यक्रम में अतिथियों ने मछुवारों की समस्याओं पर मछुवारों ने अपनी समस्या रखी वही मछुवा प्रदेश कल्याण बोर्ड से आए सदस्यों ने समिति अध्यक्ष से आमने-सामने चर्चा करते हुए मछुवारा किसानों को हो रही समस्या को जाना और कहा कि छग कांग्रेस के भूपेश बघेल की नेतृत्व की सरकार जमीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्या को जानने व उस समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए यह संगोष्ठी का आयोजन कर रहे हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"

सरकार का उद्देश्य है कि योजना जनता तक सही रूप से पहुंचे। इस उद्देश्य को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मछुवा संगोष्ठी कार्यक्रम मछुआरों की छोटी-छोटी समस्याओं को सुनने के लिए, मछुआ सहकारी समिति की समस्याओं से रूबरू होने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन सभी जिलों और संभागों में किया जा रहा है।

      इसे भी पढ़ेंछोटे भाई के नाम पर भाई और भाभी ने निकला 5 लाख लोन अब नहीं कर रहा जमा..धोखाधड़ी का केस दर्ज

कार्यक्रम में गंडई समितियों ने कल्याण बोर्ड के सदस्य से मांग की है की हम सभी मछुआरों का बीमा होना चाहिए साथ ही हमारे मछलियों का भी बीमा होना चाहिए जिससे आपातकालीन स्थिति में अगर मछली मर जाती है तो क्षतिपूर्ति राशि मिल सके उक्त बातों पर मछुआ कल्याण बोर्ड से आए सदस्यों ने इस बात को प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा के दौरान आगे मंत्री तक रखे जाने का आश्वासन दिया है।मछुवारा समिति एवं कल्याण बोर्ड के सदस्यों के बीच हुई संगोष्ठीक..KCG जिला से पहुंचे विभिन्न समिति-समुह के अध्यक्ष

कार्यक्रम में छुईखदान- गंडई मत्स्य निरीक्षक शरद मिश्रा, मछुवा समिति अध्यक्ष कमल नारायण वर्मा, राजकुमार मल्लाह, सूरज मल्लाह, लेखराम ढीमर, भुनेश्वर ढीमर, बृजलाल ढीमर, झारखंडे प्रसाद, संजय मंडावी, गजाधर सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहे।.


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg