Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : कांग्रेस- भाजपा ने नामों के पैनल को दी हरी झंडी.. घोषणा आज-कल में

Nikay Chunav Result 2025: अपना गढ़ नहीं बचा पाए काग्रेस, CM के घर मे में बीजेपी की हार
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7  रायपुर // भानपु्तापपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सोमवार को प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में दावेदारों की सर्वे रिपोर्ट को रखा गया। इसके बाद समिति ने दो दावेदारों के नामों को हरी झंडी दी है। इसमें एक नाम दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी और दूसरा नाम पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे बीरेश ठाकुर का नाम शामिल हैं। दोनों नामों को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस 16 नवम्बर की शाम तक अपने प्रत्याशी की घोषणा कर देगी। इसके बाद नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन जमा करने जाएंगे।.

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि दावेदारों के नामों की अनुशंसा कर दी गई है। इसके साथ ही बैठक में चुनाव संचालन समिति पर भी चर्चा हुई। कांकेर प्रभारी मंत्री अनिल भेड़िया और संगठन प्रभारी पियुष कोसरे जल्द ही समिति बनाकर इसकी घोषणा करेंगे। आदिवासी समाज की ओर से नामांकन जमा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बैठक में मंत्री अनिला भेड़िया, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, कांकेर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम मौजूद थी।

solar pinal
solar pinal

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने कहा, पांचवां उपचुनाव भी कांग्रेस जीतेगी। सरकार के 4 साल के काम संगठन की सक्रियता हमारे जीत का आधार है। कांग्रेस पार्टी भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 2018 के विधानसभा चुनाव में तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद 4 सालों में जनता का भरोसा कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। चार उपचुनाव नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में भरपूर आशीर्वाद देकर जनता ने कांग्रेस के प्रति अपने अटूट भरोसे को प्रदर्शित किया है। भाजपा ने आदिवासी समाज के आरक्षण के मुद्दे पर भी भ्रम फैलाने की तमाम कोशिश किया लेकिन जनता समझ चुकी है कि भाजपा की रमन सरकार की लापरवाही से आदिवासी समाज का आरक्षण कम हुआ।.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इसे भी पढ़े: ‘जबरन धर्मांतरण देश के लिए खतरा, कड़े कदम उठाए जाएं’ सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए निर्देश

भाजपा चुनाव समिति ने भेजा पांच दावेदारों के नाम

रायपुर //  भानप्रतापपुर उपचुनाव के प्रत्याशी का नाम तय एक- दो दिन में केंद्रीय चुनाव समिति तय करेगी। प्रदेश भाजपा चुनाव समिति ने पांच दावेदारों के नाम को फाइनल कर पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा है। जानकारी के अनुसार उपचुनाव की प्रत्याशी की रेस में सबसे आगे ब्रम्हानंद नेता सबसे आगे चल रहे हैं। इसके अलावा परमानंद तेते, रामबाई, देवलाल, ब्रह्मानंद नेताम, गंभीर सिंह के नाम शामिल हैं। फिलहाल भानप्रतापपुर के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की निगाह केंद्रीय चुनाव समिति की ओर टिकी हुई हैं। प्रत्याशी के नाम फाइनल नहीं होने से भाजपा ने अभी चुनाव प्रचार में ताकत नहीं झोंकी है। जैसे ही नाम फाइनल होगा वैसे ही उप चुनाव में भाजपा पूरी ताकत झोंकेगी।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।