Sun. Jul 19th, 2026

भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला पदाधिकारियों की हुई घोषणा

भाजपा
खबर शेयर करें..

भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला पदाधिकारियों की हुई घोषणा

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // भारतीय जनता पार्टी के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला इकाई की लंबे समय से प्रतीक्षित जिला पदाधिकारियों की घोषणा आज की गई है।

नए घोषित पदाधिकारियों में क्षेत्रीय संतुलन, जातीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस घोषणा में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, ताकि संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो सके। साथ ही वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक एवं मार्गदर्शक भूमिकाएँ सौंपी गई हैं जिससे संगठन उनकी अनुभवजनित सलाह और दिशा से लाभान्वित हो सके।

 

भारतीय जनता पार्टी सदैव सामूहिक नेतृत्व और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देती है। जिला पदाधिकारियों की यह नई टीम क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक गतिशील बनाएगी तथा आम जनता के बीच संगठन की पहुँच को विस्तारित करेगी।

 

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास प्रकट किया है कि नई टीम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और छत्तीसगढ़ भाजपा के मार्गदर्शन में संगठन सेवा, समर्पण और सद्भावना की भावना के साथ कार्य करेगी।

भारतीय जनता पार्टी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला पदाधिकारियों की हुई घोषणा

Bharatiya Janata Party Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai district officials announced



 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg