Wed. Jul 15th, 2026

बिग ब्रेकिंग: डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़.. मची भगदड़.. एक की मौत.. कलेक्टर ने की पुष्टी

बिग ब्रेकिंग: डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़.. मची भगदड़.. एक की मौत.. कलेक्टर ने की पुष्टी
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़ देर रात अनियंत्रित हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे थे। इस भगदड़ में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। घटना के दौरान सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेट्स भी टूट गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। बिग ब्रेकिंग: डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़.. मची भगदड़.. एक की मौत.. कलेक्टर ने की पुष्टी

जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में भक्त मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन भीड़ नियंत्रित करने के लिए लगाए गए सुरक्षा बेरिकेट्स टूट गए, जिसके कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। मौके पर सुरक्षा बलों ने हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि हादसे को टाल पाना मुश्किल हो गया।

आपको बता दें कि राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोगरगढ मे आज श्रध्दालू की उमडी भीड अनियंत्रित हो गई है जिसमे एक धमतरी निवासी महिला की मौत हो गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मिडिया को इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि महिला की मृत्यु किन कारणो से हुई है इसकी जांच की जा रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

छुट्टी के दिन होने से बढ़ी भीड़..

 मां बम्लेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र में दर्शन करने के लिए दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। वीक एंड होने की वजह से छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से बड़ी तादाद में उमड़े श्रद्धालु कर वजह से गर्मी और उमस की वजह से लोगो में परेशानियां देखी जा रही है आज सुबह करीब पांच बजे के दौरान ऊपर मंदिर में सीढ़ियों पर दर्शनार्थियों की भीड़ की वजह से एक महिला की मौत हो गई। महिला धमतरी की रहने वाली है।बिग ब्रेकिंग: डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़.. मची भगदड़.. एक की मौत.. कलेक्टर ने की पुष्टी

कलेक्टर ने श्रद्धांलुओं से की ये अपील 

राजनादगांव जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से आग्रह किया है कि उपवास, पैदल चलने एवं भीड़ के कारण घबराहट और बैचेनी हो सकती है। श्रद्धालु दर्शन के लिए जल्दबाजी नहीं करें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg