Sat. Jun 13th, 2026

नागालैंड व त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत खैरागढ़ में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

नागालैंड व त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत खैरागढ़ में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। तीन राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के पश्चात गुरुवार को तीनों राज्यों में मतगणना हुई। जिसमें नागालैंड व त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल की तथा मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

खैरागढ़ मे भी दिखा जीत का जश्न 

[masterslider id="11"]

2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले तीन राज्यों के इस विधानसभा चुनाव में नागालैंड व त्रिपुरा में मिली जीत को लेकर पूरे भारतवर्ष के भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। इस जीत का जश्न खैरागढ़ में भी देखने को मिला जहां पर जिला भाजपा खैरागढ़ के द्वारा खैरागढ़ स्थित राजीव चौक में पटाखे फोड़ कर व एक दूसरे का मुंह मीठा करके भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशियां मनाई। राजीव चौक में उपस्थित भाजपाइयों ने भारतीय जनता पार्टी व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए जश्न मनाया। नागालैंड व त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत खैरागढ़ में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"
      यह भी पढ़ें: गृह मंत्री के खिलाफ भाजपाइयों ने किया जमकर नारेबाजी और किया पुतला दहन

इस दौरान जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी), युवा मोर्चा अध्यक्ष लाल शौर्यदित्य सिंह, शशांक ताम्रकार, अनिल अग्रवाल, नरेंद्र श्रीवास, विनय चोपड़ा, अंकित अग्रवाल, आलोक श्रीवास, उमंग सिंह, हर्षदीप सिंह, त्रिलोक कोठले, विक्की वर्मा, कमलेश सिन्हा,देवा साहू व समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg