करोड़ों की लागत से बना, हाई टेक सब्जी मंडी लोकार्पण के इंतजार में हो रहा नुकसान
0 सर्वसुविधायुक्त हाईटेक मंडी तैयार,लंबे इंतजार की राह देखता।
0 किसानो और व्यपारियो को पुरानी बदहाल जगहों पर काम चलाने की मजबूरी।
0 उसी रास्ते पर धान खरीदी होने से किसानों और व्यपारियो को होती है परेशानियां।
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // खैरागढ़- छुईखदान- गंडई जिला के अंतर्गत गंडई के कृषि उपज मंडी परिसर में करोड़ों की लागत से वर्षों से नवनिर्मित हाईटेक सब्जी मंडी अब लोकार्पण के इंतजार को तरस रहा है, बताया जाता है कि उपयोग न होने के कारण इन मंडी में बुनियादी ढांचे बिजली के समान,खिड़की, और बिल्डिंग सहित अन्य सुविधाओं को नुकसान पहुंच रहा है जिसमें सरकारी खजाने को भी भारी नुकसान हो रहा है, और व्यापारियों किसानों को सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है हाईटेक सब्जी मंडी बनकर तैयार है लेकिन उद्घाटन न होने के कारण बंद पड़ी हुई है। हाई टेक मंडी में आधुनिक सुविधाएं होने के बावजूद यह मंडी किसानों, व्यापारियों के लिए काम नहीं आ रहा है। मंडी का संचालन नहीं होने से मंडी शुल्क का नुकसान तो हो रहा है और देखरेख के अभाव में बिल्डिंग सहित अन्य सुविधाओं भी खराब हो रहा है। high-tech vegetable market
हाईटेक सब्जी मंडी में सर्वसुविधा युक्त मंडी की मिली थी सौगात
राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि 3 जनवरी 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल का गंडई प्रवास हुआ था, जिसमें गंडई को सर्व सुविधायुक्त हाईटेक सब्जी मंडी देने की घोषणा किए थे, इसी घोषणा को साकार करने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 सितंबर 2023 को जिला मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गंडई में बनने वाले हाईटेक सब्जी मंडी के लिए वर्चुअल भूमिपूजन किया था, इस कार्य की लागत 14 करोड़ 75 लाख 17हजार रुपए प्रस्तावित था, प्रस्तावित राशि को दो चरण में दिया गया था, प्रथम चरण में 11 करोड़ 40 लाख 82 हजार का आवंटन कार्य के लिए हुआ था, उसके बाद कार्य के हिसाब से दूसरे चरण की राशि संबंधित ठेकेदार को भुगतान हुआ था। इस कार्य का जिम्मा आलोक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड दुर्ग को दिया गया था। जिसका संचालन आलोक शिवहरे बताया गया। 29 सितंबर 2023 को कृषि विपरण बोर्ड के एसडीओ पुष्पेंद्र चौहान, आर्किटेक्ट सुशील कुमार दशोरे, इंजीनियर मूलचंद साहू ने संबंधित ठेकेदार को लेआउट देकर कार्य प्रारंभ कराया था। high-tech vegetable market

हाईटेक सब्जी मंडी में ये रहेगी सुविधाएं
इस हाईटेक सब्जी मंडी में साइकिल स्टैंड पार्किंग, कृषक सूचना केंद्र, ऑफिशियल भवन, लैब, एटीएम की सुविधा, बोरवेल, टॉयलेट, दो मुख्य गेट होगा, और हमाल रेस्ट हाउस, किसान सदन, विद्युत एवं सब स्टेशन बाउंड्रीवॉल, क्रांकीट युक्त आरसीसी नाली, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सहित अन्य सुविधा उपलब्ध रहेगी।
निर्माण के दौरान ठेकेदार के ऊपर लगे आरोप
जानकार सूत्र बताते हैं कि इस हाईटेक सब्जी मंडी निर्माण के दौरान ठेकेदार ने विद्युत ट्रांसफार्मर उपकरण को कृषि उपज मंडी प्रांगण में पर्याप्त जगह होने के बावजूद बाउंड्रीवॉल के बाहर रखा गया है। जो गलत है साथ ही कृषि उपज मंडी के पुराने बाउंड्रीवॉल को रंगरोगन कर नए में तब्दील किया गया है, अर्थात नवीन बाउंड्रीवॉल नहीं बनाया गया है, साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी नहीं बनाए जाने का आरोप लगाया गया है, इस हाईटेक सब्जी मंडी में दो मुख्य गेट बनाया जाना था एक प्रवेश के लिए और दूसरा निकासी के लिए लेकिन ठेकेदार के द्वारा सिर्फ जिला मुख्यालय जाने के मुख्य गेट से रास्ता बनाया गया है, जिसमें आने और जाने दोनों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। high-tech vegetable market
लोकार्पण के इंतजार में मंत्रियों के लगे फोटो हो रहे फीका
करोड़ों की हाईटेक सब्जी मंडी का निर्माण कई महीनो पहले हो चुका है। हाईटेक सब्जी मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार में लगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कृषि मंत्री रामविचार नेताम के फोटो अब फीका पड़ने लगे हैं।![]()
लोकार्पण कब होगा, व्यपारियो को वस्थापन कब होगा, पुराने ढर्रे पर व्यपारियो को आज भी चलना होगा, इस ओर तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर जारी है।
| दीनदयाल सोनवानी सचिव कृषि उपज मंडी गंडई का कहना है की अभी अभी एक सप्ताह पहले ही हैंड ओवर हुआ है, संचालन/ओपनिंग के लिए सयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय दुर्ग को पत्र लिखा जाएगा उसके बाद ही रूपरेखा तैयार होगा। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बाउंड्रीवॉल नया और डबल गेट बनाए जाने के संबंध में जानकारी नहीं है, अभी अभी तो मैं आया हु..देख लेता हु। |
| संजू सिंह चंदेल पूर्व मंडी अध्यक्ष का कहना है की हाईटेक मंडी निर्माण का ठेका आलोक बिल्डटेक दुर्ग को दिया गया था,लेकिन उसके द्वारा किसी और ठेकेदार को पेटी पर दिया गया था, इसलिए ऐसा हुआ है, पुराने बाउंड्रीवाल को सो किया गया है, स्टीमेट में दो गेट बनाने का था,दूसरा गेट एरिगेशन नहर विभाग के अधिकारी से उस समय बात हुआ था,और बिल्डिंग में बहुत सारी कमजोरी है,जांच कराएंगे। |
| विवेक तिवारी व्यापारी एवं कृषक गंडई का कहना है की हाईटेक सब्जी मंडी का निर्माण हुए कई महीनो बीत गया है, लेकिन आज तक किसी व्यपारी को व्यस्थापन नही हो पाया है, अस्थाई दुकान होने के कारण सामानों को खुला स्थान पर रखने में दिक्कत होती है, साथ ही धान खरीदी के दौरान व्यापारी और कृषकों को एक ही रास्ता होने के कारण बहुत सारी परेशानी झेलनी पड़ती है,शासन प्रशासन को जल्द ही शिफ्टिंग की कार्रवाई करना चाहिए।जिससे सभी व्यापारियों को अपना काम आसानी से चलाने में सहूलियत हो सके। |
high-tech vegetable market
| राजू जंघेल अध्यक्ष सब्जी मंडी संघ गंडई एवं जनपद उपाध्यक्ष का कहना है की संबंधित ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्ण काम किया गया है, जिसमे बाउंड्रीवॉल पुराना है ,मुख्य गेट को सिंगल रखा है, विद्युत ट्रांसफार्मर को कैंपस से बाहर रखा है, मुरूम रीफलिंग नही किया गया है जिससे बरसात के समय निर्मित दुकान और भवन ,मकान की हालात खराब हो जायेगी,वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी नहीं बनाया गया है। नवीन हाईटेक सब्जी मंडी का लोकार्पण बहुत जल्द पूरा होगा प्रकिया चल रही है, प्रयास लगातार जारी है। |

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636


