Mon. Jul 27th, 2026

CG सीरियल किलर तांत्रिक : गंगाजल में साइनाइड मिलाकर तीन को मार डाला

CG सीरियल किलर तांत्रिक : गंगाजल में साइनाइड मिलाकर तीन को मार डाला
खबर शेयर करें..

CG सीरियल किलर तांत्रिक : गंगाजल में साइनाइड मिलाकर तीन को मार डाला

छत्तीसगढ़ CRIME खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // पैसे नहीं लौटाने की मंशा से कथित तांत्रिक दुर्ग धनोरा के सुखवंत साहू उर्फ सुखु ने सात दिनों के भीतर दो युवकों की गंगाजल में साइनाइड मिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्याओं के राजफाश न करने की एवज में पैसों की मांग करने वाले धमतरी के एक और युवक की भी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

सायनाइड के उपयोग.. धारावाहिक से मिली जानकारी 

धमतरी में हुई हत्या के मामले में आरोपी जेल में बंद है। उसके और मृतकों के मोबाइल काल डिटेल और बैंक खातों में हुए लेनदेन के बाद हत्याओं का राजफाश हुआ है। आरोपित युवक ने पुलिस को बताया है कि उसे साइनाइड के प्रयोग से हत्या करने की जानकारी सावधान इंडिया नाम के धारावाहिक से मिली थी। साइनाइड की व्यवस्था उसने ऑनलाइन की थी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

नवां रायपुर निवासी हंसराम साहू (60) रिटायर कर्मी थे। डेढ़ साल पहले भिलाई के एक युवक के माध्यम से कंप्यूटर संचालक सुखवंत के संपर्क में आया। सुखवंत ने उसे झांसा दिया कि वह नोटों की बारिश कराता है। हंसराम झांसे में आ गया और डेढ़ लाख रुपये दे दिए, लेकिन डेढ़ वर्ष तक पैसे नहीं मिले, जब हंसराम पैसे वापस मांगने लगा तो वह 27 नवंबर 2024 को बीरेंद्र के साथ हंसराम के घर गया। वहां पूजा के दौरान गंगाजल में साइनाइड मिलाकर उसे मार डाला।

 

दूसरे मामले में 29 नवंबर 2024 को हंसराज की तरह ही सुखवंत ने अभनपुर निवासी नरेंद्र साहू (37) से पूजा के लिए डेढ़ लाख रुपये लिया था। नरेंद्र जब पैसे को वापस देने की मांगा करने लगा। हंसराज की हत्या के बाद सुखवंत ने नरेंद्र को फोन लगाया। उसे संकरी नर्सरी के पास रात में बुलाया, जहां पूजा क सामान लेकर नरेंद्र पहुंचा। बीरेंद्र बाइक पर बैठा रहा। सुखवंत पूजा कराने खेत में आया। पूजा करने के बाद सुखवंत ने नरें को साइनाइड वाला गंगाजल दे दिया। सुबह नरेंद्र का शव मिला।CG सीरियल किलर तांत्रिक : गंगाजल में साइनाइड मिलाकर तीन को मार डाला

 

इसके बाद तीन दिसंबर 2024 को गंगरेल रोड पर बीरेंद्र देवांगन (55) शव मिला था। चेहरे को कुचल दिया गया था ताकि पहचान न हो सके। तकनीकी जांच में सुखवंत साहू उर्फ़ सुखू का नंबर लिया। जांच में राजफाश हुआ कि इससे पहले दो लोगों की हुई हत्याओं में भी सुखवंत का हाथ था। बीरेंद्र उसकी पुरानी पहचान थी। दोनों तंत्र पूजा करते थे।

राज ना हो उजागर इसलिए की हत्या 

बीरेंद्र को पता था कि सुखवंत ने रायपुर के दो लोगों से पैसे लिए हैं और उनकी हत्या कर दी है। राज उजागर न करने के बदले में वह सुखवत से पैसा मांग रहा था। इसी से विवाद हुआ और सुखवंत ने बीरेंद्र को भी मार दिया। Source: chainnal india




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg