Tue. Aug 25th, 2026

ट्रक और स्कूटी में टक्कर.. हादसे में गई बृद्ध की जान

ट्रक और स्कूटी में टक्कर.. हादसे में गई बृद्ध की जान
खबर शेयर करें..

ट्रक और स्कूटी में टक्कर.. हादसे में गई बृद्ध की जान

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 साल्हेवारा // वनाँचल में आज एक हादसे में बृद्ध की जान चली गई। मिली जानकारी अनुसार वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा अंतर्गत आने वाले बंजारी मंदिर के पास ट्रक और स्कूटी मे भयंकर टक्कर हो गई जहां स्कूटी में सवार 55 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

बताया गया की स्कूटी मे सवार बुजुर्ग व्यक्ति रामचरण वर्मा उम्र 55 वर्ष सहसपुर निवासी अपने निजी काम को निपटाकर घर की ओर रवाना हुआ था तभी बंजारी मंदिर के पास पहुंचते ही सोमवार की दोपहर 2 बजे साल्हेवारा की ओर आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार रामचरण वर्मा को ठोकर मार दी घटना स्थल पर ही रामचरण वर्मा की मौत हो गई। ट्रक और स्कूटी में टक्कर.. हादसे में गई बृद्ध की जान

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

राहगीरों ने बुलाया एम्बुलेंस

राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस और साल्हेवारा पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पुलिस पहुंची और ट्रक चालक को पकड़कर थाना लाया साथ ही रामचरण की शव को साल्हेवारा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर पोस्टमार्टम की तैयारी की गई । पुलिस मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg