Fri. Jul 31st, 2026

हिंदू-मुस्लिम विवाह पर बवाल: विरोध प्रदर्शन के बीच युवक-युवती लापता

हिंदू-मुस्लिम विवाह पर बवाल: विरोध प्रदर्शन के बीच युवक-युवती लापता
खबर शेयर करें..

हिंदू-मुस्लिम विवाह पर बवाल: विरोध प्रदर्शन के बीच युवक-युवती लापता

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में एक अंतरधार्मिक विवाह को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम सोमनी की यादव परिवार की युवती पिछले दो दिनों से गांव के ही एक मुस्लिम युवक के साथ गायब होने की सूचना कल यादव परिवार सोमनी थाना पहुंचकर लिखाना चाह रहा था लेकिन दोनों बालिग के मामले को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखने की बात कही जिस पर यादव परिवार सहित तमाम हिंदू संगठन आज एडीएम ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया की इसमें मुस्लिम युवक .के खिलाफ अपहरण सहित बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला दर्ज किया जाए। 

दरअसल सोमनी मुढीपार निवासी एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू युवती से विवाह के लिए अपर कलेक्टर न्यायालय में आवेदन दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। हिंदू संगठनों ने इस विवाह पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आवेदन पत्र में युवती के हस्ताक्षर नहीं होने से संदेह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। युवती के परिजनों ने इस विवाह का कड़ा विरोध किया है और प्रशासन से मांग की है कि युवती को तुरंत सामने लाया जाए। मामले को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। विवाद के बीच युवक और युवती दोनों ही लापता बताए जा रहे हैं।हिंदू-मुस्लिम विवाह पर बवाल: विरोध प्रदर्शन के बीच युवक-युवती लापता

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

वही युवती के पिता का कहना है कि युवती का 18 अप्रैल को विवाह तय हो गया है और मैंने कार्ड तक बांट दिया है लेकिन युवक के बहकावे में आकर लड़की घर से सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग गई है वही युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया जाए और लड़की को हमारे सुपुर्द किया जाए , और एडीएम ऑफिस से विवाह पंजीयन का नोटिस मिला है वह फर्जी है क्यूकि इसमे शपथ पत्र और ऑर्डरसीट में लड़की के हस्ताक्षर तक नहीं है वही राजनांदगांव पुलिस ने लड़की के गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक – युवती की तलाश कर रही है ।

परिजनों का आरोप है कि युवती पर दबाव डालकर शादी के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस मामले ने एक बार फिर अंतरधार्मिक विवाहों को लेकर सामाजिक और कानूनी बहस को हवा दे दी है। हिंदू संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं प्रशासन फिलहाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दे रहा है।

Chaos over Hindu-Muslim marriage: Young man and woman go missing amid protests




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg