खैरागढ़ जिले के नगरीय निकायों में संपन्न हुआ मतदान.. 83.50 प्रतिशत हुआ मतदान
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र नगर पंचायत छुईखदान और नगर पंचायत गंडई के मतदान केंद्रों में सुचारु और शांतिपूर्ण रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले में कुल 83.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मतदाताओं में दिखा उत्साह..
आज सुबह से ही नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत छुईखदान और गंडई में मतदाता उत्साह के साथ कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाता स्वस्फूर्त पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।
दोनों नपं में 83.50 % मतदान
उल्लेखनीय है कि आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नगर पंचायत छुईखदान और नगर पंचायत गंडई में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान हुआ।
दोनों नगरीय क्षेत्र के कुल 16113 मतदाताओं में से कुल 13455 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 6484 पुरूष व 6971 महिला शामिल है। इस तरह जिले के दोनों नगरीय क्षेत्र मिलाकर अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए कुल 83.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
छुईखदान में 83.57 और गंडई में हुआ 83.47% मतदान
नगर पंचायत छुईखदान में कुल 5885 मतदाता है। इनमें से 4918 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 2381 पुरूष और 2537 महिला मतदाता शामिल है। यहां कुल 83.57 मतदान हुआ है। इसी तरह नगर गंडई में कुल 10228 मतदाता है, इनमें से 8537 मतदाओं ने वोट किया। जिसमें 4103 पुरूष और 4434 महिला मतादाता शामिल है। यहां कुल 83.47 प्रतिशत मतदान हुआ है।
