Tue. Jun 23rd, 2026

प्रेस क्लब भवन के लिए CM ने किया 10 लाख रूपए देने की घोषणा

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसडोल में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब कसडोल के प्रतिनिधियों की मांग पर प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कंवर समाज को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए और पटेल समाज को लवण में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान अनुसूचित जाति के आरक्षण के संबंध में कहा कि पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण बढ़ाया है। अनुसूचित जाति समाज यदि गणना करवाने की सहमति दे तो उनकी भी गणना करवाने कमीशन गठित किया जाएगा। यदि जनसंख्या में वृद्धि होगी तो आरक्षण भी उसी अनुपात में होगा। उन्होंने प्रज्ञा कुर्मी समाज द्वारा बालिक शिक्षा के लिए छात्रावास की मांग पर कहा कि शासन स्तर से प्रत्येक जिला मुख्यालय में छात्रावास खोलने की योजना बनाई जा रही है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
    इसे भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी का झांसा..ठगे 2.67 करोड़ रुपए..स्टेशन पर रोजाना आठ घंटे करते रहे ये काम

मुख्यमंत्री को ब्राम्हण समाज ने बलार डेम का नामकरण स्वर्गीय कन्हैया लाल शर्मा के नाम पर करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सिंधी समाज ने नियमानुसार भूमि आबंटन, धोबी समाज ने रजक कल्याण बोर्ड गठन करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने मानिकपुरी समाज की मांग पर कसडोल में कबीर ग्रंथालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। उन्होंने जायसवाल समाज, यादव समाज, सतनामी समाज, दिगंबर जैन समाज को मंदिर निर्माण के लिए भूमि का आबंटन प्रक्रियानुसार करने कहा। इसी प्रकार तहसील साहू समाज और यूथ क्लब समिति को नियमानुसार रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कलेक्टर को निषाद समाज द्वारा मछुवारों के लिए नाव की मांग पर नियमानुसार कार्यवाही करने कहा।

मुख्यमंत्री ने मसीही समाज के कब्रिस्तान के लिए आवेदन पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इसी प्रकार सुन्नी मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान के भूमि आरक्षित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री गोंड़ समाज के प्रतिनिधियों को भवन की मांग पर कहा कि भूमि आबंटन के बाद भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी।

 विधानसभा क्षेत्र – कसडोल एवं जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा मुख्यमंत्री की घोषणा

ओड़ान 

  •     विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण।
  •     जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा।
  •     दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा।
  •     ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा।
  •     ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा।
  •     शासकीय हाईस्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।
  •     प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।
  •     शासकीय हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण कराया जायेगा।
  •     ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय की जायेगी।
  •     ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।
  •     ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत।
  •     ओडगन में 33 के.व्ही. सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा।
  •     ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।
  •     पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा।

लाहोद

  •     खटियापाटी में मल्लिन नाला पर पुल निर्माण कराया जायेगा।
  •     पुटपुरा-घिरघोला-दौनाझर मार्ग लंबाई 3.20 कि.मी. (पुल-पुलिया सहित) का निर्माण कराया जायेगा।
  •     चिरचिदा से कसियारा मार्ग लंबाई 2.55 कि.मी. का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कराया जायेगा।
  •     प्राथमिक शाला हरदी का पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।
  •     शास. हाई स्कूल ग्राम खर्री एवं देवरीकला में भवन निर्माण कराया जायेगा।
  •     लवन व लाहोद में अधोसंरचना विकास हेतु 40-40 लाख रूपए प्रदान किया जाएगा
  •     लवन नगर पंचायत में खेल परिसर का निर्माण।
  •     कसडोल के बलार बांध का नामकरण पूर्व मंत्री श्री कन्हैया लाल शर्मा के नाम पर किया जाएगा।
  •     कसडोल शहर की फोरलेन सड़क पर डिवाइडर निर्माण और विद्युतीकरण किया जाएगा।
  •     डमरू उद्वहन सिंचाई योजना की घोषणा।
  •     लाहोद में विद्युत वितरण केन्द्र और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।

कसडोल

  •     मुख्यमंत्री ने साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में साहू समाज को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  •     मुख्यमंत्री ने मोहतरा हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने की घोषणा की।
  •     मुख्यमंत्री बघेल ने कंवर समाज को सामुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  •     मुख्यमंत्री बघेल ने पटेल समाज को लवन में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  •     मुख्यमंत्री ने कसडोल में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg