स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, डॉ. आशीष शर्मा को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी, डॉ. शुक्ला होंगे खैरागढ़ में नए CMHO
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। 7 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आशीष शर्मा का पदस्थापना परिवर्तन किया गया है।
आदेश के अनुसार, डॉ. आशीष शर्मा को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य विभाग में जारी हुआ तबादला सूची, CMHO, सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक के पदों में भी बदलाव
आदेश के अनुसार, डॉ. आशीष शर्मा को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।![]()
यह भी पढ़ें : सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,निकाल लिए रूपये पर नहीं हुए काम, ग्रामीणों में आक्रोश
डॉ. अनिल शुक्ला होंगे नए CMHO
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला वर्तमान में संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें KCG जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

